केंद्र सरकार ने आमजन को सस्ती दवाएं मुहैया कराने के लिए कई दवाओं का मूल्य निर्धारण कर दिया है। केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय के नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिग अथारिटी (एनपीपीए) ने 19 दिसंबर को 129 प्रकार की दवाओं को मूल्य निर्धारण के दायरे में लेते हुए गजट नोटिफिकेशन कर दिया है। इससे इन दवाओं के दाम 20 से लेकर 40 प्रतिशत तक घट गए हैं। फार्मास्युटिकल कंपनियों का कहना है कि घटी हुई कीमतों के साथ नया बैच जल्द ही उपलब्ध होगा।
एनपीपीए ने तीन अलग-अलग गजट अधिसूचना 19 दिसंबर को जारी की है, उसमें एक में 107, दूसरे में 12 और तीसरे में 10 दवाओं का मूल्य निर्धारण किया है। इनकी कीमतें दवा कंपनियां तय सीमा से अधिक नहीं रख सकेंगी। प्रति टेबलेट, कैप्सूल और इंजेक्शन के वायल के हिसाब से मूल्य तय करते हुए इसकी सूचना राज्यों के औषधि नियंत्रक एवं दवा निर्माताओं को भी भेजी गई है।
सबसे अधिक लिखी जाती हैं ये दवाएं
डाक्टर दिल और उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) के मरीजों को सबसे अधिक एम्लोडीपिन 5 एमजी, टेल्मिसार्टन 10 एमजी, रैमीप्रिल 5 एमजी की दवा लिखते हैं। मधुमेह पीड़ितों को मेटफार्मिन 500 एमजी और ग्लिमेपाइराइड लिखते हैं। बुखार की पैरासिटामाल और मिर्गी की दवा सोडियम वेलप्रेड, एंजाइटी और नर्वस सिस्टम के लिए क्लोबाजाम 5 एमजी लिखते हैं। एलर्जी की दवा मोंटीलुकास 10 एमजी भी खूब लिखी जाती है। इन दवाओं के दाम घटने से मरीजों को राहत मिलेगी।
दवा का नाम – पुराना मूल्य – नया मूल्य – इस्तेमाल
टैमोजोलोमाइड – 662.24- 393.6- कैंसर/ट्यूमर
लेट्रो.जेेल – 39.03 – 26.15 -37 – स्तन कैंसर
सोफोसबुविर – 741.12 – 468.32 -हेपेटाइटिस सी
एंटीबायोटिक दवाएं
क्लैरिथोरोमाइसिन – 54.8 – 34.61 -फेफड़े व श्वांस नली
लिनेजोलिड 600 एमजी – 37.05 – 31.81 – निमोनिया
एमोक्सीसिलिन 400 एमजी – 31.47 – 22.79 – ऊपरी श्वसन तंत्र गले का संक्रमण
सेफिक्सिम – 24.5 – 19.71 – सभी प्रकार के संक्रमण
मधुमेह और हार्ट-हाई बीपी की दवाएं
मेटफार्मिन 500 एमजी – 1.85 – 1.77 – मधुमेह
ग्लिमेपाइराइड – 4.46 – 3.27 – मधुमेह
एम्लोडीपिन 5 एमजी – 3.23 – 2.23 – हाई बीपी/हार्ट
टेल्मिसार्टन 10 एमजी – 7.40 – 6.03 – हाई बीपी/हार्ट फेल्योर
रैमीप्रिल 5 एमजी – 8.29 – 7.30 – हाई बीपी/हार्ट फेल्योर
मिर्गी, एलर्जी, फंगल व मलेरिया की दवा
सोडियम वेलप्रेड 300 एमजी – 7.51 – 3.98 – मिर्गी की दवा
क्लोबाजाम 5 एमजही – 5.89 – 4.94 – मिर्गी, एंजाइटी, नर्वस
मोंटीलुकास 10 एमजी – 21.22 – 14.66 – एलर्जी की दवा
फ्लूकोनाजोल 400 एमजी – 35 – 26.53 – फंगल संक्रमण
एलोप्यूरिनाल 300 एमजी – 9.30 – 5.02 – गठिया और गुर्दे की पथरी
हेपरिन – 24.39 – 18.92 – खून के थक्के बनने से रोकने
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन 13.26 – 12.31 मलेरिया की दवा
(कीमत प्रति गोली रुपये में)
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...