रायपुर, 15 अगस्त 2024 – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में आठ सौ से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष पहली प्रस्तुति कृष्णा पब्लिक स्कूल तुलसी के 190 विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत पर की गई। विद्यार्थियों ने सफेद, नारंगी और हरे रंग के गणवेश पहन रखे थे, जो भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंगों को दर्शाते थे। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को देशभक्ति की भावना से अभिभूत किया और देश के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को प्रबल किया।
दूसरी प्रस्तुति जे.आर.दानी शास.क.उ.हि.मा. विद्यालय रायपुर के 210 बच्चों द्वारा हरेली तिहार और कर्मा गीत पर आधारित नृत्य की गई। हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ के किसानों द्वारा मनाया जाता है, जिसमें वे खेतों में अच्छे फसल की कामना के लिए पूजा-अर्चना करते हैं और मिलजुल कर खुशियां मनाते हैं।
IMG 20240815 WA0035
तीसरी प्रस्तुति स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल फाफाडीह के 220 बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत पर की गई। यह प्रस्तुति राष्ट्रीय गौरव और स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए थी, जिसने एकता और देशभक्ति की भावना को प्रबल किया और स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाई।
चौथी प्रस्तुति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरैना के 210 बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत पर की गई। इस प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, वीर सपूतों का बलिदान और बस्तर की सांस्कृतिक छटा को प्रदर्शित किया गया।
IMG 20240815 WA0036
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरैना को पहला पुरस्कार, कृष्णा पब्लिक स्कूल तुलसी को दूसरा पुरस्कार और जे.आर.दानी शास.क.उ.हि.मा. विद्यालय को तीसरा पुरस्कार मिला। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल फाफाडीह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ बैगपाइपर बैंड की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बैगपाइपर बैंड ने बैगपाइपर, साइड ड्रम, टेनर और बेस ड्रम के साथ मनमोहक धुनें प्रस्तुत की। बैंड की प्रस्तुति में शांति सेना, क्विक मार्च, कुमाऊँनी, कश्मीरी, थर्सवे, वैली ऑफ ग्रीन और सारे जहाँ से अच्छा जैसी धुनें शामिल थीं। बैंड के सदस्य मरून और सफेद वेशभूषा में सजे हुए थे, जिसमें कैप, टाई, शॉर्ट कोट, कमर पट्टी, शर्ट, पैंट और स्कर्ट शामिल थे। बैगपाइपर बैंड का नेतृत्व कमांडर महिला आरक्षक सोनबती ठाकुर और आरक्षक हितेश कुमार साहू ने किया। इस प्रदर्शन में 20 महिला और 20 पुरुष शामिल थे।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...