Google Analytics Meta Pixel सड़क पर भीख मांग रहे दैनिक वेतन कर्मचारी - Ekhabri.com

सड़क पर भीख मांग रहे दैनिक वेतन कर्मचारी

:बोले-10 दिन में नियमित करने का वादा था, 4 साल बीते; 16 दिन से कर रहे प्रदर्शन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इन कर्मचारियों में गुस्सा भरा हुआ है । वजह यह है प्रशासन ने नियमित अधिकारी कर्मचारियों की बात सुनी महंगाई भत्ता भी बढ़ाया, मगर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की कोई नहीं सुन रहा। पिछले 16 दिनों से दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ रायपुर में धरना दे रहा है। 6000 से अधिक कर्मचारियों वाले इस संगठन के धरने में शामिल होने प्रदेशभर से कर्मचारी रायपुर पहुंचे हैं। बूढ़ा तालाब के किनारे धरना स्थल पर इन कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। मगर अब तक प्रशासनिक अधिकारियों ने इनसे कोई चर्चा नहीं की। आलम यह है कि इन कर्मचारियों ने भीख मांग कर अपना विरोध जताया है । सड़क पर कर्मचारी प्लास्टिक के डिब्बे लेकर बैठ गए और राह चलते लोगों से भीख मांगी । कर्मचारियों ने कहा कि इन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है । जिसकी वजह से यह बेहद परेशान है। परिवार आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। बहुत से कर्मचारियों को 10 से 15 साल अपनी सेवा देते समय गुजर गया मगर इन्हें नियमित नहीं किया गया। इस वजह से भीख मांग कर गुजारा करने की मजबूरी है। दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल ने बताया कि अलग-अलग विभागों में प्रदेश में 18000 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी काम करते हैं। 2018 के चुनावों के वक्त जब दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने अपना आंदोलन शुरू किया तब कांग्रेस के बड़े नेता हमारे मंच पर आए । सरकार बन जाने के 10 दिन बाद नियमित कर देने का वादा किया था। 4 साल बीत गए मगर नियमितीकरण पर कोई कार्यवाही नहीं हुई । इस वजह से यह आंदोलन जारी है और आगे भी जारी रहेगा।

Read Also  साईंस कॉलेज छात्रावास में घुसकर मारपीट, 6 गिरफ्तार

सोमवार से सरकारी दफ्तर नियमित रूप से खुलेंगे
दूसरी तरफ कर्मचारी फेडरेशन ने अपनी हड़ताल को स्थगित किया है । हर विभाग का नियमित कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल था। यह कर्मचारी महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता देने की मांग कर रहे थे। सरकार से हाल ही में हुए समझौते के बाद इस हड़ताल को समाप्त किया गया है। अब सोमवार से तमाम सरकारी दफ्तर नियमित रूप से खुलेंगे। हालांकि इस हड़ताल के अचानक खत्म हो जाने का विरोध भी बड़ी तादाद में नियमित कर्मचारी कर रहे हैं । आने वाले दिनों में फिर से हड़ताल पर जाने की रणनीति बनाई जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...