Google Analytics Meta Pixel होली में नगाड़ा, ध्वनि विस्तारक यंत्र, डीजे प्रतिबंधित - Ekhabri.com

होली में नगाड़ा, ध्वनि विस्तारक यंत्र, डीजे प्रतिबंधित

बिलासपुर। बिलासपुर में होली को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संक्रमण को देखते हुए फाग, नगाड़ा, ध्वनि विस्तारक यंत्र, डीजे आदि प्रतिबंधित किए गए हैं।

बिलासपुर में अतिरिक्त कलेक्टर बीएस उईके की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर रामशरण यादव एवं अध्यक्ष शेख नजीरूद्दीन भी उपस्थित थे। बैठक में कोविड संक्रमण के कारण केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होलिका दहन एवं होली पर्व मनाने का अनुरोध किया गया।

बैठक में होली के दौरान शहर के सभी चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों, सिम्स एवं जिला चिकित्सालय सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात करने, दोपहिया वाहनों में तीन सवारी चलने और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। शराब दुकानें निर्धारित समय पर बंद कराने तथा शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने एवं सतत निगरानी हेतु आबकारी विभाग को निर्देश दिया गया।

कोविड संक्रमण को देखते हुए समिति के सदस्यों ने विभिन्न सुझाव दिए। नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल के निर्देशानुसार होलिका दहन हेतु हरे-भरे वृक्षों की कटाई न करने, जल संरक्षण हेतु सूखी होली खेलने, केमिकलयुक्त रंगों का उपयोग न करने एवं होली के साथ-साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में आपसी भाई-चारा, हर्षोल्लास एवं सद्भावनापूर्वक मनाने की अपील की गई। होलिका दहन स्थलों पर साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था तथा होली के दिन तीन बार जल आपूर्ति के लिए नगर निगम का निर्देशित किया गया। नगर सेना को सिटी कोतवाली और पुलिस नियंत्रण कक्ष में फायरबिग्रेड तैनात करने और एसईसीएल को स्टाफ सहित सरकण्डा थाने में फायरबिग्रेड तैनात रखने कहा गया। साथ ही इन स्थानों पर एम्बुलेंस तैनात करने का सिम्स एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया। अस्पतालों में आपात् स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सक स्टाफ एवं आवश्यक दवाईयों के समुचित प्रबंध रखे जाने के निर्देश दिए गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...