Google Analytics Meta Pixel स्कूल खुलने पर फैसला आज: सीबीएसई 9वीं से 12वीं तक कक्षाएं भी 16 से खुलने के आसार - Ekhabri.com

स्कूल खुलने पर फैसला आज: सीबीएसई 9वीं से 12वीं तक कक्षाएं भी 16 से खुलने के आसार

रायपुर। प्रदेश में छत्तीसगढ़ बोर्ड के सभी स्कूल 16 फरवरी से शुरू होने के संकेत मिले हैं। हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कैबिनेट आज तय करेगी कि प्रदेश में स्कूल किस तारीख को खोलने हैं, लेकिन माना जा रहा है कि 16 तारीख, सोमवार से 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोलने का ऐलान हो जाएगा। इसे ध्यान में रखकर सीबीएसई स्कूलों ने भी इन्हीं कक्षाओं को सीजी बोर्ड के स्कूलों के साथ ही शुरू करने की तैयारी कर ली है। सीबीएसई स्कूल चाहते थे कि हायर सेकंडरी कक्षाओं की पढ़ाई ऑफलाइन शुरू हो, ताकि परीक्षा लेने में दिक्कत न आए। संकेत यह भी मिले हैं कि सीजी और सीबीएसई, दोनों ही बोर्ड से संबद्ध स्कूल 9वीं और 11वीं की स्थानीय तौर पर परीक्षा ऑफलाइन ही ले सकते हैं। सीबीएसई स्कूल पहले से ही नवमीं से बारहवीं की ऑफलाइन पढ़ाई के पक्ष में थे, लेकिन राज्य शासन से स्कूल खोलने की अनुमति नहीं मिलने की वजह से वहां कक्षाएं नहीं लगाई जा सकीं। अब शासन स्कूल खोलने पर विचार कर रहा है। स्कूलों को खोलने का निर्णय सिर्फ स्टेट बोर्ड के लिए नहीं होगा, बल्कि सीबीएसई व अन्य दूसरे बोर्ड के लिए भी होगा। शिक्षा के जानकारों का कहना है कि दसवीं-बारहवीं की परीक्षा का आयोजन सीबीएसई के माध्यम होता है। कक्षा पहली से लेकर आठवीं और नवमीं-ग्यारहवीं की परीक्षा और पढ़ाई का शेड्यूल स्कूल ही तय करते हैं। इसके लिए स्कूलों को शासन के निर्देशों का पालन भी करना होता है। शासन के निर्देश से ही स्कूल अभी बंद है। इसलिए सीबीएसई स्कूलों में भी ऑफलाइन पढ़ाई शुरू नहीं हुई है। वे भी अब 13 को होने वाली कैबिनेट बैठक का इंतजार कर रहे हैं। स्कूलों का कहना है कि शासन से जैसी गाइडलाइन आएगी उसका पालन होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...