टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में दीपिका कक्कड़ ने ‘सिमर’ के किरदार में घर-घर में पहचान बनाई है। अभिनेत्री ने छोटे पर्दे पर कई हिट टीवी शोज दिए हैं, लेकिन मां बनने के बाद से दीपिका ने करियर से थोड़ी दूरी बना ली। अब वह बिजनेसवुमन बन गई हैं। दरअसल, रुहान के होने के बाद से ही दीपिका ने खुद के लिए कम ही टाइम निकाला है। मां बनने के बाद से ही अभिनेत्री ने बेटे रुहान की परवरिश में कोई भी कमी नहीं छोड़ी।
हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने अपने यूट्यूब व्लॉग से फैंस को खुशखबरी दी है। अभिनेत्री ने अपने व्लॉग में बताया कि उन्होंने खुद की क्लोदिंग लाइन शुरू की है जो ऑनलाइन है। हालांकि ये सभी कपड़े सिर्फ महिलाओं के लिए ही होंगे। इसके लिए वह काफी टाइम से खूब मेहनत कर रही है। इस बारे में बताते हुए दीपिका इमोशनल भी हो गई थीं। व्लॉग में दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने बताया कि वह जल्द ही इस बिजनेस का नाम और लॉन्च डेट शेयर करेंगे।
दीपिका कक्कड़ ने बताया कि, ‘अल्लाह ने चाहा तो मैं जल्द ही स्टोरी भी खोलूंगी। शोएब ने भी मुझे काफी सपोर्ट किया है। इन आउटफिट्स की ऑनलाइन डिलीवरी होगी और शुरू में स्टॉक बहुत ही कम रखा जाएगा।’ फैंस भी व्लॉग देखने के बाद कयास लगा रहे है कि अब दीपिका कक्कड़ एक्टिंग छोड़ अब बिजनेसवुमन बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस के इस कदम से फैंस काफी खुश हैं. दीपिका कक्कड़ अपने फैंस से यूट्यूब व्लॉग से जुड़ी रहती है। उनके चैनल पर 3.91 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी 2018 में हुई थी। दोनों को अपने शो ससुराल सिमर का के सेट पर प्यार हो गया था। इसके बाद इन्होंने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया, अभिनेत्री की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी एक पायलट रौनक सैमसन से हुई थी। वह ससुराल सिमर का से घर-घर फेमस हो गई थीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...