अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने नए साल पर अपने करोड़ों फैंस को बडा झटका दिया है। उन्होंने ट्विटर-इंस्टाग्राम से फैंस के सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाली दीपिका ने अपनी सारी इंस्टा पोस्ट डिलीट कर दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट भी डिलीट कर डाले हैं।
2021 के आगाज के साथ ही बॉलीवुड से हैरान कर देने वाली खबरे आने लगी हैं। तमाम दिग्गज कलाकारों के अकाउंट हैक हो रहे हैं, ऐसे में अब जब दीपिका की तरफ से सबकुछ डिलीट कर दिया गया, तो सवाल उठना तो लाजिमी है। फैन्स यह देख हैरान हो गए हैं। फैंस ने नए साल के मौके पर जब दीपिका का इंस्टा अकाउंट देखा तो जीरो पोस्ट नजर आईं। वहीं उनकी इंस्टा स्टोरी भी देखी जा सकती हैं। अभी तक दीपिका ने खुद भी इसका कारण वजह नहीं बताया है। ऐसे कई तरह की अकटलें लगाईं जा रही हैं।
बताया जाता है कि दीपिका किसी खास प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो भी चेंज कर ली है। यह किसी प्रमोशन का भी हिस्सा हो सकता है। गौर हो कि दीपिका के इंस्टाग्राम पर 52.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं ट्विटर पर भी वे काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में उनका अपनी सभी पोस्ट डिलीट करना चौंका भी रहा है और उत्साहित भी कर रहा है।
दीपिका पादुकोण इस समय फिल्मों से दूर राजस्थान में रणवीर सिंह संग नए साल का जश्न मना रही हैं। वह इस समय राजस्थान के वन्यविलास होटल में एन्जॉय कर रही हैं। पहले खबरें आई थीं कि दीपवीर, रणबीर और आलिया की सगाई का हिस्सा बनने राजस्थान गए हैं, लेकिन ये कपल सिर्फ नया साल सेलिब्रेट करने गया है।










