दिल्ली पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, इस्लामिक-खालिस्तानी संगठन से जुड़े 5 आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए शकरपुर इलाके से पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो आतंकी खालिस्तान के और तीन कश्मीरी इस्लामिक आतंकी संगठन के हैं। इनके पास से 100000 डॉलर, हथियार और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस इनका किसान संगठनों से लिंक खंगालने में जुटी हुई है। ये दिल्ली में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए आए थे। इन्हें मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कार्यालय में आतंकियों से पूछताछ जारी है। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने कहा, ‘दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो पंजाब के, तीन कश्मीर के हैं। उनके पास से हथियार और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आतंकियों को आईएसआई के नारकोटेररिज्म समूह का समर्थन प्राप्त है। आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होना अभी बाकी है। पहले ही एक अखबार ने खबर प्रकाशित कर कहा था किसान आंदोलन के बहाने आतंकी दिल्ली आ सकते हैं। पांच दिसंबर को प्रकाशित खबर में बताया गया था कि नए कृषि कानूनों के विरोध में बाहरी दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों में किसानों के रूप में कुछ शरारती तत्व घुसकर शरारत कर सकते हैं। प्रदर्शन स्थलों पर कुछ शरारती तत्व घुसने की कोशिश भी कर रहे हैं। साथ ही यहां विदेशों से आने वालों की कॉल की संख्या भी बढ़ गई है। देश के खुफिया विभाग ने गृह मंत्रालय को शुक्रवार शाम को ये इनपुट्स दिए हैं। इस तरह के इनपुट्स मिलने के बाद गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।
कुछ शरारती तत्वों की पहचान कर ली गई
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि इनपुट्स में कहा गया है कि कुछ शरारती तत्व प्रदर्शनकारियों में घुसकर माहौल को बहुत ज्यादा खराब कर सकते हैं। ये शरारती तत्व चाहते हैं कि किसान और पुलिस के बीच टकराव हो। इन शरारती तत्वों को एक संगठन का समर्थन मिला हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये भी बताया था कि कुछ शरारती तत्वों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि प्रदर्शनकारियों के बीच में कुछ लोगों के पास कनाडा समेत कई देशों से कॉल आ रही हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...