Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ का जंगल बचाने 12 राज्यों में प्रदर्शन - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ का जंगल बचाने 12 राज्यों में प्रदर्शन

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे ‘सेव हसदेव’ के नारे,आधी रात काटे गए सैकड़ों पेड़
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य को बचाने की मांग देश भर में फैल गई है। बुधवार को इस जंगल में पेड़ों की कटाई रोकने की मांग को लेकर देश के कई शहरों में प्रदर्शन हुए हैं। दिल्ली में सामाजिक और पर्यावरण कार्यकतार्ओं के एक समूह ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर “सेव हसदेव’ के नारे लगाए। विभिन्न कोयला परियोजनाओं की वजह से संकट में पड़े हसदेव नदी, जंगल और वहां के गांवों को बचाने के लिए स्थानीय लोग पिछले 65 दिनों से धरने पर बैठे हैं। हसदेव के ग्रामीणों ने 2 मई को हसदेव के जंगलों को बचाने के लिए राष्ट्रीय प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। इसको कई प्रदेशों से जनसमर्थन मिला है। देश के 12 राज्यों में हसदेव के जंगलों को बचाने के लिए युवा, महिला, मजदूर और किसान संगठनों ने पोस्टर अभियान चला कर हसदेव के आंदोलन का समर्थन किया। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय- 26-अकबर रोड के सामने हसदेव के समर्थन में विभिन्न संगठनों से जुड़े आदिवासी और पर्यावरण कार्यकतोओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन लोगों ने हाथ में जंगलों के बचाने और कोयले के लिए आदिवाासियों को न उजाड़ने की अपील करते हुए पोस्टर और तख्तियां भी ले रखा था। प्रदर्शनकारियों ने वहां जंगल और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण से जुड़े गीत भी गाए। झारखंड से खूंटी और मरहू के ग्रामीणों ने भी हसदेव को बचाने के लिए चल रहे आंदोलन को समर्थन दिया। ओडिशा के धिनकिया, छत्तीसगढ़ किसान सभा कोरबा, महाराष्ट्र में अरावली बचाओ श्रमजीवी संगठन मराठवाडा, लातूर वाराणसी में मनरेगा मजदूर यूनियन, प्रयागपुर और जौनपुर में प्रदर्शन किया गया। चेन्नई क्लाइमेट एक्शन ग्रुप, आदिवासी चेतना संगठन, ढेंकनाल, एनएपीएम दिल्ली, सेव मोल्लेम, गोवा, ह्युमन राइट्स मॉनिटरिंग फोरम एवं इनिशिएटिव फाउंडेशन, झारखंड और गांधी पार्क फैजाबाद जैसे संगठनों ने भी हसदेव के समर्थन में आवाज उठाई।
छत्तीसगढ़ के कई शहरों में प्रदर्शन हुए
छत्तीसगढ़ के कई शहरों में हसदेव के जंगलों को काटे जाने के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। रायपुर में अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन हुआ। यहां जिला किसान संघ राजनांदगांव, आम आदमी पार्टी, स्थानीय युवाओं एवं समाजसेवी और कलाकार भी हसदेव के समर्थन में एकजुट हुए। कांकेर में सर्व आदिवासी के युवाओं ने और बलौदा बाजार से दलित महिला आदिवासी मोर्चा की महिला कार्यकतार्ओं ने प्रदर्शन किया है।
सरकार से नो गो एरिया घोषित करने की मांग
हसदेव के जंगलों के लिए संघर्ष कर रहे संगठनों से बने छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक मंडल सदस्य आलोक शुक्ला ने कहा, इस जन भागीदारी से हसदेव के आंदोलन को एक बड़ी सफलता मिली है। आज पूरा देश हमारे आंदोलन में साथ खड़ा है। हम केंद्र और राज्य सरकार से पुन: अपनी मांगो पर जल्द संज्ञान लेने और हसदेव के समृद्ध जंगल को खनन मुक्त कर संरक्षित क्षेत्र घोषित करने हेतु आग्रह करते हैं। जब तक हमारी सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक आन्दोलन और व्यापक तरीके से आगे बढ़ाएंगे।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *