Google Analytics Meta Pixel बस्तर के हर कोने तक पहुंचेगा विकास, सुकमा में बड़ी घोषणाएं - Ekhabri.com

बस्तर के हर कोने तक पहुंचेगा विकास, सुकमा में बड़ी घोषणाएं

सुकमा, 30 मई 2025:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर अंचल के सुदूर क्षेत्रों में विकास की नई किरण बिखेरते हुए सुकमा जिले के तोंगपाल में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में 500 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। इसके साथ ही 16 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण कर स्थानीय लोगों को बड़ी सौगात दी गई।

 

मुख्यमंत्री ने जनता के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखते हुए कहा, “हमने ईमानदारी से काम किया है, इसीलिए जनता के बीच जा रहे हैं।” उन्होंने माओवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि “बस्तर में अब माओवादी अंतिम सांसें गिन रहे हैं, अब यहां विकास की गूंज सुनाई दे रही है।”

 

घोषणाएं और सौगातें:

 

  • सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग हेतु ₹230 करोड़ की मंजूरी

  • पीएम आवास के तहत पात्रों को चाबी और पहली किस्त सौंपी

  • झीरम व्यापवर्तन योजना हेतु ₹32.5 करोड़

  • कावराकोपा, जैमर, एलेननार आदि में पुल और भवन निर्माण की घोषणाएं

  • महिला समूहों के लिए प्रशिक्षण केंद्र व सीसी सड़कें

 

पीएम आवास में मुस्कान

 

मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना के तहत 4 हितग्राहियों को घर की चाबी और 4 अन्य को पहली किस्त के चेक प्रदान किए। इससे लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी की झलक देखने को मिली।

 

योजनाओं की हकीकत जानी

 

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर महतारी वंदन योजना, गणवेश सिलाई, और अन्य योजनाओं की ज़मीनी स्थिति जानी। त्रिवेणी रावटे व वेदमती कश्यप जैसी हितग्राहियों ने योजना लाभों की जानकारी साझा की।

 

किस्टाराम-कोंटा मार्ग पर दौड़ेगी ‘प्रतिज्ञा हक्कुम मेल’

 

Read Also  जनसंपर्क विभाग में हुआ अधिकारियों का प्रमोशन, देखिए आदेश

मुख्यमंत्री ने प्रतिज्ञा महिला क्लस्टर संगठन को नई बस की चाबी सौंपी। यह बस अब कोंटा के दूरस्थ इलाकों में परिवहन की सुविधा सुनिश्चित करेगी।

 

खेल प्रतिभाओं को मिला बढ़ावा

 

‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत मुख्यमंत्री ने 10 खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान की, जिनमें 8 महिला फुटबॉल खिलाड़ी और 2 हॉकी खिलाड़ी शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री का संदेश:

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार की साफ नीयत और नीति ही प्रदेश में बदलाव की असली वजह है। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों के मेहनताना को ₹5000 प्रति बोरा किए जाने की बात भी दोहराई। साथ ही अटल डिजिटल सुविधा केंद्र को हर पंचायत तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

रायपुर में सेन शक्ति सम्मेलन, समाज कल्याण के लिए बड़ी घोषणाएं

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *