Google Analytics Meta Pixel महाकाल की भस्म आरती में शामिल श्रद्धालुओं को मिलेगा निशुल्क नाश्ता - Ekhabri.com

महाकाल की भस्म आरती में शामिल श्रद्धालुओं को मिलेगा निशुल्क नाश्ता

ज्योतिर्लिंग महाकाल की भस्म आरती में शामिल श्रद्धालुओं को मंदिर प्रशासन की ओर से सुबह नाश्ते में निशुल्क पोहा और चाय दी जाएगी। दो-तीन दिन में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
गौरतलब कि महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति बड़े गणेश मंदिर के समीप निशुल्क अन्नाक्षेत्र संचालित करती है। महाकाल का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को सुबह 11 से रात नौ बजे तक लगातार निशुल्क भोजन प्रसादी वितरित की जाती है। समिति इस सुविधा का विस्तार करने जा रही है। इसके अंतर्गत सुबह छह से आठ बजे तक अन्‍न क्षेत्र में नाश्ता भी कराया जाएगा।
मंदिर प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था विशेष तौर पर भस्म आरती दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुरू की जा रही है। भस्म आरती दर्शन के लिए श्रद्धालु रात 11 बजे से कतार में लग जाते हैं और भस्म आरती संपन्न होने पर सुबह छह बजे ही मंदिर से निकलते हैं। नाश्ते की विशेष सुविधा हासिल करने के लिए श्रद्धालुओं को अपने पास भस्म आरती का टिकट रखना होगा।
Share The News
Read Also  MLA देवेन्द्र यादव को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

भानपुरी में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न, बच्चों का आत्मीय स्वागत

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रयासों के तहत बस्तर जिले के भानपुरी में शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वन एवं जलवायु...

छत्तीसगढ़ में 700 प्राध्यापक भर्ती से कॉलेजों में शिक्षा क्रांति की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मंत्रालय में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा सुधार, भर्ती और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *