रायपुर।प्रदेश में बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस दिन राज्यभर में विशेष अभियान चलाकर 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 1.10 करोड़ बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। वहीं, जो बच्चे इस दिन दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस राज्यव्यापी अभियान का उद्देश्य केवल कृमि संक्रमण का उपचार करना ही नहीं, बल्कि बच्चों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना भी है। इसके लिए शासकीय और निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अन्य संस्थानों के माध्यम से व्यापक स्तर पर दवा वितरण की व्यवस्था की गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, कृमि संक्रमण बच्चों की सेहत और पढ़ाई पर गंभीर प्रभाव डालता है। इससे कुपोषण, एनीमिया, कमजोरी, भूख न लगना, बार-बार बीमार पड़ना और एकाग्रता में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। यह संक्रमण मुख्य रूप से अस्वच्छ वातावरण, खुले में शौच, दूषित पानी और भोजन, बिना हाथ धोए खाने तथा नंगे पैर चलने से फैलता है।
अभियान के तहत 1 से 2 वर्ष आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली तथा 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को पूरी गोली निर्धारित मानकों के अनुसार दी जाएगी। दवा का सेवन प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की निगरानी में कराया जाएगा। इसके लिए मैदानी स्तर पर सभी संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अभियान को गंभीरता से लें और अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर दवा अवश्य खिलाएं। विभाग का कहना है कि नियमित कृमिनाशक दवा सेवन से बच्चों में कुपोषण और एनीमिया की समस्या कम होती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उनकी शैक्षणिक क्षमता में भी सुधार होता है।
अभिभावकों से यह भी आग्रह किया गया है कि यदि किसी कारणवश बच्चा 10 अगस्त को दवा नहीं ले पाता है, तो उसे 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस पर अवश्य दवा दिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान से वंचित न रह जाए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...