रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन (जीटीए) के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने सहित कई अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए एयर कनेक्टिविटी, सड़क संपर्क, पर्यटन अवसंरचना के विकास और प्रमुख पर्यटन स्थलों तक बेहतर पहुंच जैसे मुद्दों पर गंभीर मंथन किया गया। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। जीटीए प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए।
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों के कारण पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, बेहतर कनेक्टिविटी और पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण अनुभव देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर जीटीए के पदाधिकारियों ने 22 अगस्त को आयोजित होने वाले जीटीए कान्क्लेव में शामिल होने के लिए मंत्री को औपचारिक आमंत्रण दिया। मंत्री ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति प्रदान की।
जीटीए प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और पर्यटन विभाग के सहयोग से छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र को नई गति मिलेगी। साथ ही निजी क्षेत्र और पर्यटन उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे राज्य के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
बैठक में जीटीए के महासचिव शुभम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल वासवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...