रायपुर, 26 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ सरकार ने खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। धमतरी और कुरूद में मल्टीपर्पज इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। दोनों परियोजनाओं पर लगभग 5-5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इन इंडोर कॉम्प्लेक्सों में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, स्नूकर, बास्केटबॉल, योग कक्ष, तीरंदाजी और पिकलबॉल जैसे खेल शामिल होंगे। विशेष बात यह है कि सभी उपकरण और ढांचा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा।
खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए कॉम्प्लेक्स में प्लेयर रूम, वेटिंग एरिया, फर्स्ट एड रूम और महिला-पुरुषों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था भी होगी। इससे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के दौरान किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
राज्य सरकार ने हाल ही में घोषणा की थी कि ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 1 से 3 करोड़ रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह पहल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और नई पीढ़ी को खेलों की ओर आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
धमतरी और कुरूद के युवा लंबे समय से बेहतर खेल सुविधाओं की कमी से जूझ रहे थे। अब मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिलेगा और वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...