मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने की सहभागिता, वैदिक संस्कृति सम्मेलन में रखे विचार
रायपुर, 20 अप्रैल 2025– राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आज महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के अवसर पर धर्मरक्षा महायज्ञ एवं वैदिक सनातन संस्कृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हवन-पूजन कर धर्म और प्रदेश कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्य समाज पिछले 150 वर्षों से मानव कल्याण, धर्म-संस्कृति की रक्षा और जनजागरण का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं 1999 से आर्य समाज से जुड़े हैं और समय-समय पर समाज के विद्वानों का मार्गदर्शन उन्हें प्राप्त होता रहा है।
कार्यक्रम में “चुनौतियों का चिंतन” नामक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री की गारंटियों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है और आवास प्लस-प्लस सर्वेक्षण जारी है। भूमिहीन मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपये, महिलाओं को मासिक एक हजार रुपये, तीर्थ दर्शन योजनाएं और अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं तेज़ी से क्रियान्वित की जा रही हैं।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि दयानंद के विचारों को आत्मसात करने से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनता है। उन्होंने प्राकृतिक खेती और देशी गौवंश के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से गौपालन को लाभकारी बनाकर समाज में चेतना लाई जा सकती है।
कार्यक्रम में योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल, स्वामी धर्मानंद सरस्वती, सुरेश, कैप्टन रुद्रसेन, विनय आर्य, डॉ. राजेंद्र विद्या अलंकार, प्रबल प्रताप जूदेव, रामकुमार पटेल समेत बड़ी संख्या में आर्य समाज के अनुयायी, आर्यवीर और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...