Google Analytics Meta Pixel धौनी महज 40 रुपये में वैद्य से करा रहे घुटनों का इलाज - Ekhabri.com

धौनी महज 40 रुपये में वैद्य से करा रहे घुटनों का इलाज

भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी अचानक कुछ ऐसा करते हैं, जिससे सभी हैरत में पड़ जाते हैं। कभी चुपचाप शादी, अचानक संन्यास जैसे उनके फैसलों से हैरान कर चुके हैं। एक फिर उनका एक फैसला सबके बीच कौतुहल का विषय बना हुआ है। धौनी अपने घुटनों का इलाज एक वैद्य से करा रहे हैं। करोड़ों का आयकर चुकाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिह धौनी चाहते तो दुनिया के किसी भी डाक्टर से इलाज करवा सकते हैं, लेकिन उन्होंने अपने इलाज के लिए उस वैद्य को चुना है जिसपर उन्हें महज 40 रुपये खर्च करने होंगे। वैद्य का नाम है वंदन सिह खेरवार।
रांची से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित लापुंग में वैध वंदन इलाज करते हैं। लापुंग के कांतिग केला के बाबा गलगली धाम में रहने वाले वैद्य से इलाज कराने लोग दूर-दूर से आते हैं। वंदन जड़ी-बूटी से इलाज करते हैं। इसे वह दूध में मिलाकर मरीजों को पिलाते हैं। इस वर्ष आइपीएल के दौरान धौनी अपने घुटने के दर्द से परेशान थे। हालांकि धौनी दर्द के बावजूद खेलते रहे, लेकिन फिर उन्होंने अपना इलाज कराने की ठानी। आइपीएल के बाद जब वह रांची पहुंचे तब उन्होंने इसकी चर्चा अपने घर में की, इस पर उनके पिता पान सिह ने वैद्य वंदन सिंह खेरवार के संबंध में बताया।
धौनी के माता-पिता भी घुटने के दर्द से परेशान थे और उनके एक मित्र ने ही इस वैद्य का नाम उन्हें बताया था। चार-पांच महीने से इलाज के बाद दोनों को इससे काफी लाभ हुआ। माता-पिता के परामर्ध पर धौनी वैद्य खेरवार के आश्रम में पहुंचे। माही ने एकदम आम आदमी की तरह खेरवार से अपना इलाज कराना शुरू किया। पहली बार जब वह वैद्य के पास पहुंचे तो वह धौनी को पहचान नहीं पाए। दूसरी बार वैद्य की बेटी ने धौनी को पहचाना और उसके साथ तस्वीरें खिचवाई। इंटरनेट मीडिया पर जब यह तस्वीर वायरल हुई तो मामला प्रकाश में आया। अब जब धौनी अपना इलाज कराने यहां आते हैं तो लोगों की यहां भीड़ लग जाती है।
तेल व जड़ी बूटी से करते हैं इलाज
वैद्य वंदन मरीजों का इलाज तेल व जड़ी-बूटी से करते हैं। वह स्वयं दवा तैयार करते हैं और मरीज को खिलाते हैं। किसी भी प्रकार के दर्द, हड्डी के टूटने, पीलिया, बवासीर व कैंसर जैसी बीमारी का इलाज कराने के लिए उनके पास मरीज दूर-दूर से आते हैं। मरीज को वे पांच दिनों में एक बार बुलाकर दवा देते हैं। यही कारण्ा है कि माही पिछले एक माह में पांच बार वैद्य के पास जाकर दवा ले चुके हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *