अस्पताल में सुबह 8 से रात 8 बजे तक ओपीडी सुविधा
बलौदाबाजार में छह नए स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों का ऑनलाइन लोकार्पण
रायपुर। राज्य में हर स्थान में स्वस्थ सेवा पहुचने की मंशा से स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज प्रदेश के तीन शहरों में पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का डिजिटल शुभारंभ किया। साथ ही मंत्री ने सर्दी के मौसम और लगातार त्योहारों को देखते हुए लोगों से कोविड अनुकूल व्यवहारों को अपनाने की अपील की।
इसमें रायगढ़ के दो, जगदलपुर के दो तथा भाटापारा का एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बलौदाबाजार शहर में छह नए स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों का भी शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मंत्री ने रायपुर के तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों भनपुरी, राजातालाब और भाठागांव के ‘हमर अस्पताल’ के रूप में उन्नयन के बाद आज वहां नई सुविधाओं की शुरूआत भी की। साथ ही रायपुर के काशीराम नगर और मठपुरैना तथा राजनांदगांव के लखोली में तीन नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया। इनके निर्माण के लिए शासन द्वारा 75-75 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने लोकार्पण कार्यक्रम में जगदलपुर, रायगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव तथा रायपुर के भनपुरी व भाठागांव से वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि आज शुरू हो रहे इन नए स्वास्थ्य केंद्रों से स्थानीय स्तर पर करीब सात लाख की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इन स्वास्थ्य केंद्रों की कमियों एवं खामियों से विभाग को अवगत कराते रहें जिससे उनमें सुधार कर लोगों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराई जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारियों से वहां कार्यरत मेडिकल स्टॉफ और दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
रायपुर के तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों भाठागांव, राजातालाब और भनपुरी के ‘हमर अस्पताल’ के रूप में उन्नयन के बाद आज से नई सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। इन केंद्रों में सवेरे आठ बजे से रात आठ बजे तक ओपीडी संचालित होंगी। यहां 42 तरह की जांच की सुविधा एवं 154 प्रकार की दवाईयों के साथ एक्स-रे और दंत चिकित्सा सेवा भी प्रदान की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि लोगों को ज्यादा और बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने गुढ़ियारी स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का ‘हमर अस्पताल’ के रूप में उन्नयन इसी वर्ष मार्च में किया गया है।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायक शसत्यनारायण शर्मा, जगदलपुर की महापौर सकीरा साहू तथा संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस से लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...