स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई कोरोना की समीक्षा बैठक
रायपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अक्टूबर महीने तक दो लाख लोगों के कोरोना संक्रमित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। संख्या बढ़ने के साथ इससे निपटने की व्यवस्था में भी प्रशासन जुट गया है। हालात को देखते हुए नौ हजार वैंटिलेटर तैयार करने में स्वास्थ्य विभाग लग गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है टारगेट नौ हजार वैंटिलेटर तैयार करने का रखा गया है, लेकिन हालत से निपटने के लिए इससे ज्यादा वैंटिलेटर की तैयारी की जा रही है।
बता दें कि व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बैठक ली है। इसमें आने वाली स्थिति से निपटने के लिए हर तैयारी की जा रही है। कोरोना की रोकथाम के लिए गावों में भी सर्वे किया जाएगा। इसकी शुुरुआत 2 अक्टबर से की जाएगी। एक अभियान की तरह इस सर्वे को चलाया जाएगा, जिसमें गांव के घर में जा कर सर्दी-खांसी और बुखार बदन दर्द, गले में दर्द जैसी समस्या के बारे में पूछा जाएगा। लोगों को कोरोना के लक्षण की जानकारी दी जाएगी। यह अभियान 14 अक्टूबर तक चलेगा।
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले जाँच के आधार पर निर्धारित हैं, जैसे-जैसे जाँच की संख्या बढ़ेगी उसी आधार पर हमें मामलों की जानकारी स्पष्ट होगी। इस समय छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति प्रतिदिन ऊपर-नीचे होती दिख रही है, कभी 3 हज़ार केस प्रतिदिन दिखाई देते हैं एवं कभी यह संख्या 2 हज़ार तक रुक जाती है। इस समस्या में सरकार के प्रयासों के साथ ही मास्क और सैनिटाइजर सबसे बड़ी औषधि है। यदि 2 व्यक्ति मास्क लगाकर मिलते हैं तो उनके बीच कोरोना प्रसार का खतरा 90% तक कम हो जाता है। इस कम्युनिटी ट्रांसमिशन से बचकर ही हम कोरोना पर नियंत्रण प्राप्त कर सकते हैं।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...