रायपुर, 08 अप्रैल 2026।राज्य शासन ने मिशन कर्मयोगी के तहत डिजिटल प्रशिक्षण को गति देने के लिए सभी विभागों को आई-गॉट प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य रूप से ऑन-बोर्ड होने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की शत-प्रतिशत ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने मोबाइल के माध्यम से आसानी से प्लेटफॉर्म से जुड़ सकते हैं, जिससे उनकी कार्यक्षमता और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। विभागों को अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण कोर्स तय करने के लिए भी कहा गया है, ताकि कर्मचारियों को उनके कार्य के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा सके।
आई-गॉट साधना सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव और अनुभाग अधिकारी शामिल हुए। सभी जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
कार्यशाला में बताया गया कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म आई-गॉट और ई-एचआरएमएस के जरिए कर्मचारियों की क्षमता और दक्षता को मजबूत किया जाएगा। प्लेटफॉर्म पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग से प्रशिक्षण और अधिक प्रभावी और स्मार्ट बनाया जा रहा है।
मुख्य सचिव ने शत-प्रतिशत ऑनबोर्डिंग पर जोर देते हुए कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकारात्मक परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रशिक्षण केवल कौशल विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कर्मचारियों में जागरूकता भी बढ़ेगी और वे अपने विभाग की योजनाओं और कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 3, 2026 /
कवर्धा। कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला नाबालिग बालक के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हुई है। मामला सिटी कोतवाली कबीरधाम क्षेत्र का है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि सोशल...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर दिख रहा है। सूरजपुर, कोरबा और बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम...