Google Analytics Meta Pixel बालोद का औराटोला बना पहला लखपति दीदी ग्राम, बदली तस्वीर - Ekhabri.com

बालोद का औराटोला बना पहला लखपति दीदी ग्राम, बदली तस्वीर

रायपुर, 08 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का औराटोला गांव आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनकर उभरा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित बिहान योजना के जरिए यह गांव जिले का पहला लखपति दीदी ग्राम बन गया है, जहां अधिकांश परिवारों की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक पहुंच चुकी है।

 

बिहान योजना का मुख्य उद्देश्य स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। बालोद जिले में अब तक 20 हजार 982 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। इस पहल के तहत लखपति ग्राम की अवधारणा को भी जमीन पर उतारा जा रहा है, जिसका लक्ष्य प्रत्येक परिवार की आय को सालाना एक लाख रुपये से अधिक करना है।

 

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को केवल एक आय स्रोत पर निर्भर न रहकर तीन से चार अलग-अलग आजीविका गतिविधियों से जोड़ा गया है। इनमें उन्नत खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन, सिलाई कार्य और छोटे ग्रामीण उद्योग शामिल हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

 

जिले में 4054 स्व-सहायता समूहों को 114 करोड़ रुपये का बैंक ऋण और 801 समूहों को 10 करोड़ रुपये का वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया है। इसके अलावा समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए मेलों, सरकारी कार्यालयों और स्थानीय बाजारों में बिक्री की व्यवस्था की गई है।

 

औराटोला गांव की सफलता में आजीविका सखी और पशु सखी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जो महिलाओं को घर-घर जाकर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देती हैं। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर बहुआयामी आजीविका अपनाई, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Read Also  रिश्वत नहीं देने पर पुलिस ने जब्त की पद्म भूषण राशिद खान की कार

 

गांव की कुमेश्वरी मसिया ने मत्स्य पालन और सब्जी उत्पादन के जरिए सालाना 1.17 लाख रुपये की आय अर्जित की है। वहीं, अटल महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फाइल पैड निर्माण यूनिट शुरू कर प्रति सदस्य 7 से 8 हजार रुपये मासिक आय हासिल की है।

 

इसी तरह लोकेश्वरी साहू ने डेयरी, मशरूम उत्पादन और सिलाई कार्य को अपनाकर सालाना 2.60 लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित की है। उन्होंने दूध से पनीर और खोवा बनाकर अतिरिक्त लाभ भी कमाया है।

 

जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में 26 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अधिकांश लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। औराटोला के 65 परिवारों को लखपति श्रेणी में शामिल कर ग्राम सभा के प्रस्ताव के आधार पर इसे लखपति ग्राम घोषित किया गया है।

 

औराटोला की यह सफलता केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव का प्रतीक बन गई है। यह मॉडल अब अन्य गांवों के लिए प्रेरणा बन रहा है, जहां महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *