रायपुर, 09 अप्रैल 2026।रायपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट राहत के अंतर्गत आपदा प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत राजस्व पुस्तक परिपत्र आरबीसी 6(4) के प्रावधानों के अनुसार पात्र हितग्राहियों को अनुदान राशि स्वीकृत की जाती है।
इसी क्रम में तिल्दा-नेवरा ब्लॉक के ग्राम बोईरझिट्टी निवासी स्वर्गीय अर्जुन लाल वर्मा के परिजन शैल वर्मा को चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह सहायता प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है।
प्रशासन द्वारा संचालित यह पहल आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। प्रोजेक्ट राहत के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक सहायता राशि पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन का कहना है कि इस तरह की योजनाओं के जरिए जरूरतमंद परिवारों को समय पर मदद सुनिश्चित की जा रही है, जिससे वे कठिन परिस्थितियों से उबर सकें।










