Google Analytics Meta Pixel समर्थक बने दीवार, घमासान के बीच नहीं हो सकी इमरान की गिरफ्तारी - Ekhabri.com

समर्थक बने दीवार, घमासान के बीच नहीं हो सकी इमरान की गिरफ्तारी

पाकिस्तान में हाईकोर्ट ने पुलिस को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी का अभियान स्थगित करने का आदेश दिया है। इस अभियान में इमरान के आवास के बाहर करीब 24 घंटों से सुरक्षा बलों और पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थकों के बीच घमासान हो रहा था। इसमें पथराव, लाठीचार्ज हो रहा था और आंसू गैस व पानी की बौछार की जा रही थी। इससे कई दर्जन लोगों के घायल और चुटैल होने की खबर है।

 

 

वैसे न्यायालय के आदेश से पहले ही जमान पार्क स्थित इमरान के घर के बाहर से पुलिस और अर्धसैनिक बलों की वापसी शुरू हो गई थी। इस्लामाबाद पुलिस का कहना था कि लाहौर में पाकिस्तान सुपर लीग क्रिकेट मैचों से पहले वह वहां पर कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगाड़ना चाहती है। ये मैच बुधवार से शुरू हो रहे हैं। इमरान की गिरफ्तारी होने की स्थिति में पुलिस और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक टकराव बढ़ना तय माना जा रहा था।

 

 

 

इमरान खान के खिलाफ इन दिनों तोशाखाना और महिला न्यायाधीश के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले चर्चा में हैं। इन्हीं में उनकी गिरफ्तारी के वारंट जारी हुए हैं। पाकिस्तानी प्रांत पंजाब के सूचना मंत्री आमिर मीर ने बताया है कि लाहौर हाईकोर्ट ने इमरान की गिरफ्तारी के अभियान को गुरुवार तक रोकने के लिए कहा है।

 

 

इस बीच इमरान खान ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करके दिए हैं कि वह 18 मार्च को निश्चित रूप से न्यायालय में उपस्थित होंगे। इमरान की पार्टी पीटीआइ के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री के शपथ पत्र देने के बाद न्यायालय को अब उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान रोक देना चाहिए।

 

 

यह है तोशाखाना मामला
तोशाखाना मामला 2018 से 2022 तक इमरान खान के प्रधानमंत्री रहने के दौरान का है। इसमें उन्होंने विदेशी सरकारों से मिले उपहारों को सरकारी खजाने में जमा नहीं किया या फिर बहुत कम कीमत चुकाकर उन्हें अपना पास रख लिया। बाद में सऊदी अरब के तत्कालीन युवराज मुहम्मद बिन सलमान द्वारा उपहार में दी गई बेशकीमती घड़ी बाजार में बेचने की जानकारी सामने आई जिससे पाकिस्तान की काफी किरकिरी हुई। पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब के अनुसार इमरान के पास उपहार में मिलीं सात घड़ियां हैं। इनमें से एक घड़ी तीन लाख डालर कीमत वाली है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *