Google Analytics Meta Pixel जोकोविक ने खिताब की ओर बढ़ाया एक और कदम - Ekhabri.com

जोकोविक ने खिताब की ओर बढ़ाया एक और कदम

सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने प्री क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनोर को हराकर वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जोकोविक ने इस तरह यहां अपना 10वां खिताब जीतने की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है।

 

 

21 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविक ने मिनोर को 6-2, 6-1, 6-2 से हराया। राफेल नडाल के बाहर होने से जोकोविक के पास उनके 22वें ग्रैंडस्लैम की बराबरी करने का अच्छा अवसर है, लेकिन सर्बियाई खिलाड़ी हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान चल रहे हैं जो उनकी राह में रोड़ा बन सकती है। जोकोविक का सामना अब रूस के पांचवीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव से होगा।

 

 

मिनोर जोकोविक के सामने किसी भी सेट में चुनौती नहीं पेश कर सके। शुरुआती सेट में जोकोविक ने स्कोर 2-2 से बराबर करने के बाद अगले चारों गेम जीतकर सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में जोकोविक ने जल्द ही 5-0 की बढ़त हासिल की, लेकिन मिनोर ने अगला गेम जीता। हालांकि सर्बियाई खिलाड़ी ने सातवां गेम जीतकर दूसरा सेट भी अपने नाम कर लिया। तीसरे सेट में भी जोकोविक ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और बिना एक भी सेट गंवाए आराम से अंतिम-8 में प्रवेश किया।

 

शेल्टन भी अंतिम-8 में
अमेरिका के बेन शेल्टन ने आस्ट्रेलियन ओपन में पदार्पण करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 20 साल के शेल्टन ने मेलबर्न पार्क पर हमवतन मुकाबले में जेजे वोल्फ को 6-7 (5), 6-2, 6-7 (4), 7-6 (4), 6-2 से हराया। शेल्टन अपने सिर्फ दूसरे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और पहली बार अमेरिका से बाहर यात्रा कर रहे हैं। पुरुष वर्ग में आंर्द्रे रुबलेव ने भी पांच सेट में जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रूस के इस खिलाड़ी ने नौवें वरीय होल्गर रूने को कड़े मुकाबले में 6-3, 3-6, 6-3, 4-6, 7-6 से हराया। स्पेन के राबर्टो बतिस्ता अगुत हालांकि टामी पाल की चुनौती से पार नहीं पा सके और उन्हें 2-6, 6-4, 2-6, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।

Read Also  ओवल में भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 157 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

 

बेनकिक को हराकर सबालेंका आगे बढ़ीं (महिलाओं में पांचवीं वरीयता प्राप्त अरिना सबालेंका ने बेलिडा बेनकिक को 7-5, 6-2 से हराकर पहली बार आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, कैरोलिन गार्सिया को माग्दा लिनेते ने 7-6 (3), 6-4 से हराया, जबकि कैरोलिना प्लिसकोवा ने शुई झांग को 6-0, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...