कोरोना रोधी इंट्रा नेजल वैक्सीन बाजार में आ गई है। मूल्य निर्धारण भी हो गया है। फिलहाल इसे निजी क्षेत्र में उपलब्ध कराया जाएगा। अभी तक जिन्होंने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है, उनके लिए यह वैक्सीन सुरक्षित और कारगर है। जिन्होंने वैक्सीन की दोनों नियमित डोज के बाद सतर्कता डोज भी लगवा ली है, वे चौथी डोज के रूप में इंट्रा नेजल वैक्सीन भूल कर न लें। ऐसा करने पर एंटीजन सिक फिनोमेना हो सकता है। मतलब यह कि शरीर में अत्यधिक एंटीजन होने से उसके खिलाफ एंटीबाडी नहीं बन पाएगी, कोरोना वायरस हमला करेगा तो एंटीबाडी उस एंटीजन को पहचान भी नहीं पाएगा। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण का खतरा होगा।
जीएसवीएम मेडिकल कालेज, कानपुर के माइक्रोबायोलाजी विभाग के प्रोफेसर डा.विकास मिश्रा ने बताया कि इंट्रा नेजल कोरोना वैक्सीन इनकोवैक चौथी डोज के रूप में किसी को नहीं दी जा सकती है। यह कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज के बाद सतर्कता डोज लगवा चुके लोगों पर निष्प्रभावी हो सकती है। उनका कहना है कि वैक्सीन में वायरस के खिलाफ एंटीबाडी बनाने को एंटीजन दिया जाता है। जब शरीर में अधिक मात्रा में एंटीजन चला जाएगा तो एंटीजन सिक फिनोमेना हो जाएगा। इस वजह से मास्किग आफ रिसेप्टर यानी भ्रम की स्थिति पैदा हो जाएगी।
जीएसवीएम में पहले हो चुका अध्ययन
जीएसवीएम मेडिकल कालेज में माइक्रोबायोलाजी विभाग के प्रोफेसर डा. विकास मिश्रा कोरोना काल के दौरान मोनोक्लोनल एंटीबाडी को लेकर अध्ययन कर चुके हैं। उसमें यह देखा गया था कि जब अधिक मात्रा में मोनोक्लोनल एंटीबाडी दी गई तो शरीर की एंटीबाडी ने उसके खिलाफ प्रतिक्रिया देना ही बंद कर दिया था। मोनोक्लोनल एंटीबाडी के लिए एंटीजन सिक फिनोमेना प्रमाणित हो चुका है। यही स्थिति कोरोना रोधी वैक्सीन की चौथी डोज पर लागू होती है।
ऐसे काम करती है एमआरएनए वैक्सीन
डा. विकास का कहना है कि कोरोना रोधी वैक्सीन एमआरएनए वैक्सीन है। इसलिए उसके डोज में अंतराल रखा गया है, जिससे पर्याप्त एंटीबाडी बन सके। पहली और दूसरी डोज के बीच में 28 से 30 दिन का अंतराल है। सतर्कता डोज लगाने में पहले नौ माह, फिर छह माह और अब तीन माह का अंतराल रखा गया है। एमआरएनए (मैसेंजर राइबोज न्यूक्लिक एसिड) एक जेनेटिक कोड का छोटा हिस्सा है, जो शरीर की कोशिकाओं में प्रोटीन बनाता है। जब शरीर पर वायरस या बैक्टीरिया हमला करता है तो एमआरएनए कोशिकाओं को उसका प्रतिरोध करने के लिए प्रोटीन बनाने का संदेश देती है। ऐसे में शरीर के प्रतिरक्षण प्रणाली को जरूरी प्रोटीन मिलने को ही एंटीबाडी बनना कहते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में योगदान देने वाले स्वयंसेवी नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...