Google Analytics Meta Pixel वेट लॉस से जुड़े इन मिथ्स को क्या आप भी मानते हैं सच - Ekhabri.com

वेट लॉस से जुड़े इन मिथ्स को क्या आप भी मानते हैं सच

यह तो हम सभी जानते हैं कि अधिक वजन कई तरह की बीमारियों को जन्म देता है। मसलन, आपको हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, पीसीओडी व अन्य कई स्वास्थ्य समस्याएं अपनी जद में ले लेती हैं। ऐसे में वजन कम करना सबसे अच्छा व प्रभावशाली उपाय माना जाता है। ऐसे कई लोग होते हैं जो अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। वे जल्द से जल्द रिजल्ट चाहते हैं और ऐसे में किसी भी व्यक्ति की बातों पर भरोसा कर लेते हैं।

हालांकि, बिना सोचे-समझे आंख मूंदकर किसी की बातों पर भरोसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। हो सकता है कि इससे आप अपना वजन कम कर लें, लेकिन वास्तव में आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर लेते हैं। हो सकता है कि गलत तरीके से वजन कम करना आपके लिए और भी अधिक घातक साबित हो सकता है।

मिथ 1- डिनर में सिर्फ सूप पीने से वजन होगा कम

सच्चाई- जब बात वेट लॉस की होती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहला ख्याल आता है कि उन्हें अपनी कैलोरी को कट डाउन करना है। यकीनन कैलोरी इनटेक कम करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप सिर्फ सूप पीना ही शुरू कर दें। कई बार लोग सूप लेते हैं। साथ में बिस्कुट आदि खाते हैं। उन्हें लगता है कि दो-तीन बिस्कुट से कुछ नहीं होगा। लेकिन एक बिस्कुट आपकी रोटी के बराबर होता है। लेकिन इससे आपका पेट नहीं भरता है। इसलिए वेट कम करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप डिनर में रोटी लेना बिल्कुल छोड़ दें। आप रोटी ले सकते हैं, लेकिन साथ ही साथ आप अपने कैलोरी काउंट पर भी नजर रखें।

Read Also  सरसों का तेल स्किन के लिए फायदेमंद, कैंसर को भी रखता है दूर
Homemade Vegetable Soup Recipe 2 1200
Homemade Vegetable Soup Recipe 2 1200

मिथ 2- डाइट फूड्स से होता है वेट लॉस
सच्चाई- आजकल मार्केट में ऐसे कई प्रोडक्ट होते हैं, जिन पर डाइट शब्द लिखा होता है या लो कैलोरी लिखा होता है। जब लोग डाइट पर होते हैं तो इन फूड्स को खाते हैं। उन्हें लगता है कि इससे उनका वजन नहीं बढ़ेगा। जबकि ऐसा नहीं है। कभी भी डाइट बिस्कुट, डाइट कोल्ड ड्रिंक जैसे आपके वजन को कम करने में कभी भी मदद नहीं करेंगे। इसलिए, सिर्फ डाइट शब्द पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए।

मिथ 3- वेट लॉस के लिए डिटॉक्स ड्रिंक जरूरी है
सच्चाई- अधिकतर लोग वेट लॉस के लिए सुबह उठकर ग्रीन टी, एबीसी जूस या डिटॉक्स ड्रिंक आदि का सेवन करते हैं। यकीनन ये ड्रिंक्स अच्छी हैं और वेट लॉस में आपकी मदद भी करती हैं। लेकिन आपको यह समझना चाहिए कि सिर्फ इनके भरोसे ही आपका वजन कम नहीं हो सकता है। इस तरह की ड्रिंक वेट लॉस जर्नी में एक कैटेलिस्ट की तरह काम करती हैं और आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट अप करती है। लेकिन अगर आपका पूरा दिन का खान-पान सही नहीं है तो इससे आपको फायदा नहीं मिल पाएगा या सिर्फ डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करके ही या जूस डाइट के सहारे से वजन कम करने के चक्कर में आपके शरीर में न्यूट्रिशन की कमी हो जाएगी।

मिथ 4- वेट लॉस डाइट फॉलो करना काफी महंगा है
सच्चाई- जी नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वजन कम करने के लिए आपको महंगे विदेशी फल खाने या फिर तरह-तरह के सप्लीमेंट्स आदि लेने की जरूरत नहीं है। आप सीजन के अनुसार मिलने वाले फल व सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। आप एक बार में बहुत अधिक खाने के स्थान पर छोटे-छोटे मील्स लें। सीजनल फल व सब्जियां काफी सस्ती होती हैं। ऐसे में इनका सेवन करके भी आसानी से वजन कम किया जा सकता है।

Read Also  छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 14 नए कोरोना पॉजिटिव
calories counting diet food control and weight loss concept calorie
calories counting diet food control and weight loss concept calorie

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...