सोने के दाम फिर ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा है। मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच आभूषण और रिटेल विक्रेताओं की लगातार खरीदारी के बाद सोने की कीमत 630 रुपये बढ़कर 82,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। लगातार छठे सत्र में तेजी के साथ 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 630 रुपये बढ़कर 82,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, सोने की कीमतों ने नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छुने में कामयाब रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता कीमती धातुओं की ओर निवेश को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण कारक प्रतीत होता है।
99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना इससे पहले 31 अक्टूबर, 2024 को 82,400 रुपये के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। उसी दिन 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। जानकारों का मानना है कि सोने जल्द ही 85000 रुपये प्रति 10 ग्राम को भी पार कर सकता है। चांदी भी 1,000 रुपए बढ़कर 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक (कमोडिटी एंड करेंसी), जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में एमसीएक्स सोना में तुलनात्मक रूप से मामूली बढ़त दर्ज की गई, जो रुपये की मजबूती से सीमित रही। इस मुद्रा की मजबूती ने घरेलू सोने की कीमतों में तेजी को सीमित कर दिया।’’
वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना वायदा 10.20 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,769.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसके अलावा, कमजोर आर्थिक आंकड़ों ने सोने की तेजी को गति दी है, क्योंकि खुदरा बिक्री उम्मीदों से कम रही है और बेरोजगारी के दावे भी कम हुए हैं। चांदी कॉमेक्स वायदा भी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 31.58 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...