Google Analytics Meta Pixel दूरदर्शन ने समाज को संस्कारित और समृद्ध किया, बोले मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

दूरदर्शन ने समाज को संस्कारित और समृद्ध किया, बोले मुख्यमंत्री

रायपुर, 15 सितम्बर 2025। दूरदर्शन के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित दूरदर्शन केंद्र में भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए और दूरदर्शन परिवार, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं दर्शकों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और दूरदर्शन की ऐतिहासिक यात्रा से जुड़ी अपनी स्मृतियाँ साझा कीं।

समारोह में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य और शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कलाकारों ने गौर नृत्य, बांस गीत, जवारा नृत्य, सुआ नृत्य और गौरी-गौरा जैसे पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरदर्शन ने केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज को वैचारिक रूप से समृद्ध करने और संस्कारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने 1982 के एशियाई खेलों के रंगीन प्रसारण, रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिकों का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में दूरदर्शन का जादू ऐसा थाकि प्रसारण के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था।

 

उन्होंने कहा कि “मिले सुर मेरा तुम्हारा” जैसे गीतों के माध्यम से दूरदर्शन ने देश की एकता और सांस्कृतिक एकरूपता का संदेश दिया। समाचारों की गरिमा और भाषा की शुचिता बनाए रखने में दूरदर्शन की परंपरा हमेशा सराहनीय रही है।

 

मुख्यमंत्री ने रायपुर दूरदर्शन की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि इसने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को लोकप्रिय कार्यक्रमों और विशेषकर हमर चिन्हारी के माध्यम से देश और दुनिया तक पहुँचाया।

 

उन्होंने कहा कि कृषि दर्शन, महिलाओं से जुड़े कार्यक्रम और युवाओं के लिए प्रस्तुत विशेष सामग्री ने समाज के हर वर्ग को जोड़ा है। मुख्यमंत्री ने अपने अपनी बात कार्यक्रम में दिए साक्षात्कार को याद करते हुए कहा कि दूरदर्शन हमेशा स्पष्ट और विस्तारपूर्वक अपनी बात रखने का अवसर प्रदान करता है।

Read Also  रवा डोसा

 

सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी व्यक्ति की सफलता की कहानी दूरदर्शन पर प्रसारित होती है, तो वह लाखों लोगों को प्रेरित कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है।

 

इस अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि दूरदर्शन ने छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में दूरदर्शन प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को और मजबूत करेगा।

 

कार्यक्रम में रायपुर दूरदर्शन केंद्र के उप महानिदेशक संजय कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *