Google Analytics Meta Pixel डॉ.रमन बोले-सरगुजा से बस्तर तक तानाशाही चल रही, सरकार सुन ले, न हम डरे हैं, न डरेंगे - Ekhabri.com

डॉ.रमन बोले-सरगुजा से बस्तर तक तानाशाही चल रही, सरकार सुन ले, न हम डरे हैं, न डरेंगे

पूर्व मंत्री और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी ने पकड़ा तूल
जगदलपुर/राजनांदगांव। जगदलपुर में भाजपा के पूर्व मंत्री केदार कश्यप और 200 गिरफ्तारी के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि रायपुर से सरगुजा और बस्तर तक तानाशाही चल रही है। लेकिन, कांग्रेस सरकार सुन ले, न हम डरे हैं न डरेंगे। यह आवाज और बुलंद होगी। जगदलपुर में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपाइयों ने नगर बंद का आह्वान किया था। लेकिन, नगर बंद करवाने से पहले ही सैकड़ों भाजपा कार्यकतार्ओं को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद से बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई है। डॉ रमन सिंह ने सवाल करते हुए कहा कि क्या छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल है? आवाज दबाने, विरोध कुचलने के लिए ये जो पुलिसिया दमन राज्य सरकार कर रही है उसे पूरा प्रदेश देख रहा है। वहीं डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव में मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आतंक का राज है। इस आतंक के राज को हम खत्म करेंगे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार भाजपा के कार्यकतार्ओं पर झूठे अपराध दर्ज करवा रही है। गुंडई में कार्यकतार्ओं को दौड़ाया जा रहा है। हर क्षेत्र में पुलिस भाजपा के कार्यकतार्ओं पर झूठे मामले लगा रही है। किसानों को समय पर खाद भी नहीं मिल पा रहा है। डॉ रमन ने कहा कि यह प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार है। इसके लिए एक बड़ा जन आंदोलन करने की जरूरत है।
धरमलाल कौशिक बोले- भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार
डॉ रमन सिंह के अलावा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कैशिक का भी बयान सामने आया है। धरमलाल कैशिक ने कहा कि जगदलपुर के एक भ्रष्ट कांग्रेस पार्षद को बचाने के लिए मेयर से लेकर कांग्रेस के बड़े नेता तक लगे हुए हैं। पूरे जगदलपुर शहर को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया है। हमारे नेता जिनमें केदार कश्यप, संतोष बाफना, किरणदेव, रूपसिंह मंडावी, संजय पांडेय समेत कईयों की गिरफ्तारी कर ली गई है। शहर के व्यापारियों को धमकी देकर कहा गया है यदि वे अपनी दुकानें बंद करते हैं तो उनपर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर करेंगे। कौशिक ने कहा पुलिस प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रही है। सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी हुई है। यह साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। राज्य में हत्याएं बढ़ गई है, पैसों की मांग की जा रही है। तस्करों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। अवैध उत्खनन और अवैध शराब की तस्करी भी बढ़ गई है। यहां पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। उॠ में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ता डरेंगे नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे।
इसलिए गरमाया मामला
जगदलपुर में कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर नगर बंद करवाने निकले भाजपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लगभग 200 से ज्यादा भाजपा कार्यकतार्ओं को गिरफ्तार कर जिले के अलग-अलग थाना में ले जाया गया है। पूर्व मंत्री केदार कश्यप, किरणदेव, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव समेत कई दिग्गज कार्यकतार्ओं की भी गिरफ्तारी की गई है। थानों में ही भाजपा के कार्यकर्ता नारेबाजी करने लग गए हैं। मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे भाजपा के कार्यकर्ता शहर के अलग-अलग जगह इकठ्ठा होना शुरू हुए थे। जब घरों से निकल कर कुछ कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे तो उन्हें घर के सामने से ही उठा लिया गया है। पुलिस की करीब 2 से 3 बसों में कार्यकतार्ओं को बिठा कर बड़ाजी, नगरनार , परपा और लोहंडीगुड़ा थाना में लाया गया है। भाजपा नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को गुंडाराज बताया है। भाजपाइयों ने कहा कि, सरकार के इशारे में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...