छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शराब के नशे में धुत्त एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। बिजली का जोरदार झटका लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक सोनू चड्ढा की उम्र 27 वर्ष है और वह दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी का रहने वाला है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर दो युवकों ने सोनू को बचाने कोशिश की थी, लेकिन बुरी तरह चिपकने की वजह से उसकी जान नहीं बचा सके। यह घटना स्टेशन रोड ग्रीन चौक के निकट की है। यहां शराब दुकान के सामने लगे ख़म्भे पर सोनू चढ़ गया था।










