Google Analytics Meta Pixel दुबई के नेटवर्क ने रिटायर्ड नौसेना अधिकारी से की 2 करोड़ की ठगी - Ekhabri.com

दुबई के नेटवर्क ने रिटायर्ड नौसेना अधिकारी से की 2 करोड़ की ठगी

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक रिटायर्ड नौसेना अधिकारी से 2 करोड़ 8 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। साइबर क्राइम थाना, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद और काशीपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि इस ठगी के पीछे एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है, जिसका सरगना दुबई और हांगकांग से ऑपरेट करता है।

 

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के लालपुर निवासी रिटायर्ड नौसेना अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने 1 मई को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां एक महिला ने खुद को शेयर मार्केट सलाहकार बताकर निवेश के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में छोटे निवेश पर मुनाफा दिखाकर उनका भरोसा जीता गया। इसके बाद उन्हें ‘बीएन फास्ट ट्रैक’ नामक ऐप डाउनलोड करवाया गया, जो फर्जी था। इस ऐप के डैशबोर्ड पर फर्जी मुनाफा दिखाकर उनसे 51 बार आईएमपीएस और आरटीजीएस के जरिए 2 करोड़ 8 लाख रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवाए गए। जब भूपेंद्र ने मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो उनसे 50 लाख रुपए ब्रोकरेज के नाम पर मांगे गए। इसी दौरान उन्हें ठगी की जानकारी हुई।

 

 

 

पुलिस ने छह आरोपियों नासिर अली (सीलमपुर, दिल्ली), दानिश (भजनपुरा, दिल्ली), नईम अहमद (मुरादाबाद), मोहम्मद रजा हसन (लखनऊ), विराट (मुरादाबाद) और अब्दुला (काशीपुर, उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया। इनके पास से 3 लाख रुपए नकद, 8 मोबाइल, 2 लैपटॉप, वेबकैम, चेकबुक, 13 पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस ने 17 लाख रुपए फ्रीज करवाए हैं और 2 लाख रुपए पीड़ित के खाते में वापस कराए जा चुके हैं।

Read Also  Punjab में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले डीसी दफ्तर पर फहराया खालिस्तानी झंडा

 

 

 

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि आरोपी दिल्ली के होटलों से ऑपरेट करते थे और फर्जी कंपनियों के नाम पर खाते खोलते थे। ठगी की रकम को तुरंत निकालकर विदेशी खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था। नेटवर्क का सरगना चार्ल्स, शमीम और एरीज दुबई और हांगकांग से इसे संचालित करते हैं। पुलिस ने 15-16 अन्य लेनदेन की जांच शुरू की है और जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां होने की संभावना है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *