रूस और यूक्रेन के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। “द मास्को टाइम्स” की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने सीमा के दूसरी ओर 50 हजार सैनिकों की तैनाती कर दी है। इसके साथ ही यूक्रेन के कई गांवों पर कब्जे का दावा भी किया गया है। सीमा क्षेत्र में रूस की बढ़ती आक्रामकता की आशंका के बीच शनिवार को यूक्रेन ने रूसी सीमा से सटे सुमी क्षेत्र के 11 और गांवों को खाली करने का आदेश जारी किया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब यह आशंका तेज होती जा रही है कि रूस फिर से जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है।
लंबे समय से रूस और यूक्रेन एक दूसरे पर ड्रोन और हवाई हमले करते रहे हैं, लेकिन ताजा रिपोर्टों के अनुसार रूस ने यूक्रेन पर फिर से जमीनी हमला करने के इरादे से सीमा के दूसरी ओर 50,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर यूक्रेनी क्षेत्र में कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। कीव ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि रूस ने हाल के हफ्तों में सुमी क्षेत्र के पास कई गांवों पर नियंत्रण कर लिया है।
यूक्रेन की सीमा सुरक्षा सेवा के प्रवक्ता एंड्री डेमचेंको ने गुरुवार को चेतावनी दी थी कि रूस सुमी पर हमले का प्रयास कर सकता है। यूक्रेनी प्रशासन ने बताया कि सीमा से लगभग 30 किलोमीटर के दायरे में स्थित गांवों को खाली करने का निर्णय “सीमावर्ती समुदायों पर लगातार हो रही गोलाबारी और नागरिकों की जान को खतरे” को देखते हुए लिया गया है। अब तक सुमी क्षेत्र की 213 बस्तियों को खाली करने का आदेश दिया जा चुका है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को दावा किया कि उसके सैनिकों ने सुमी क्षेत्र के एक और गांव वोडोलागी पर भी कब्जा कर लिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...