बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) समय पर परीक्षा लेने और परिणाम देने के कारण दूसरे राज्यों के छात्रों में भी लोकप्रिय हो गया है। दूसरे राज्य के छात्र बिहार बोर्ड से परीक्षा देने में रूचि दिखाने लगे हैं। दरअसल बिहार बोर्ड पिछले तीन साल से देश में सबसे पहले 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम प्रकाशित कर रही है। इसका असर बोर्ड के नामांकन पर दिख रहा है। बिहार बोर्ड की 11वीं की परीक्षा में इस साल एक लाख 32 हजार ऐसे छात्र शामिल होंगे, जो सीबीएसई, आइसीएसई सहित 26 राज्यों के शिक्षा बोर्ड से 10वीं परीक्षा में पास हुए हैं। इसमें सर्वाधिक 82 हजार छात्र सीबीएसई के हैं।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक 2019 में 69 हजार 460 छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई से 10वीं करने के बाद बिहार बोर्ड के स्कूलों में नामांकन कराया था। 2020 में यह आंकड़ा 82,742 पर पहंुच गया। आइसीएसई के 1177 एवं उत्तर प्रदेश्ा बोर्ड के 1223 विद्यार्थियों ने बिहार बोर्ड के स्कूलों में नामांकन कराया। झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र आदि राज्यों के बोर्ड के 18,369 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 17,146 ने नामांकन लिया है। दूसरे बोर्ड द्वारा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल का परिणाम भी जारी कर देता है।
बिहार बोर्ड में दूसरे बोर्ड के विद्यार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ने का प्रमुख कारण है कैलेंडर के अनुसार नामांकन। परीक्षा पैटर्न जेईई-नीट जैसी परीक्षाओं के अनुकूल करना भी इसके महत्वपूर्ण कारणों में से एक है। 50 फीसद प्रश्न वस्तुनिष्ठ होते हैं। जेईई-नीट सहित तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र भी वस्तुनिष्ठ रहते हैं। लघु व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के विकल्प दिए जाते हैं। स्टेप वाइज मार्किंग की व्यवस्था पहले बिहार बोर्ड में नहीं थी। अब बिहार बोर्ड के बच्चों को सीबीएसई व आइसीएसई की तर्ज पर अंक दिए जा रहे हैं। इसका लाभ जेईई में मिल रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...