Google Analytics Meta Pixel दुर्ग जिले में 4.89 करोड़ की गोबर खरीदी-अब तक पांच करोड़ की बिक चुकी है खाद - Ekhabri.com

दुर्ग जिले में 4.89 करोड़ की गोबर खरीदी-अब तक पांच करोड़ की बिक चुकी है खाद

रायपुर। गोधन न्याय योजना से गौठानों में महिलाओं और ग्रामीणों को स्वावलंबन की नई राह मिल गई है। महिला समूहों ने गोबर की खरीदी की राशि से अधिक राशि की वर्मी और सुपर कम्पोस्ट खाद बेच चुकी है। अभी भी महिला समूहों के पास 25 प्रतिशत खाद विक्रय के लिए शेष है, जिसका पूरा लाभ समूह और गौठान समितियों को मिलेगा। गोधन न्याय योजना एक ऐसी योजना है जिसका लाभ गोबर बेचने वाले ग्रामीणों, पशुपालकों सहित इससे खाद तैयार करने वाले महिला समूहों और गौठान समितियों को लगातार फायदा हो रहा है। गौठानों में निर्मित उच्च क्वालिटी का कम्पोस्ट खाद राज्य के किसानों को रियायती दर पर मात्र 10 रूपए किलों में प्रदाय की जा रही है। इससे किसानों को कंपनियों से मंहगे दर पर (लगभग 60 रूपए प्रति किलो) वर्मी खाद खरीदने से निजात मिली है और राज्य में जैविक खेती को भी बढ़ावा मिल रहा है। दुर्ग जिले में गोधन न्याय योजना की समीक्षा में यह बात सामने आयी है।
दुर्ग जिले में पिछले मार्च तक खरीदे गए गोबर और इससे तैयार खाद के विक्रय की समीक्षा में यह बात पता चला कि 2.50 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई। जिसके एवज में 4 करोड़ 89 लाख रुपए का भुगतान पशुपालकों और ग्रामीणों को किया गया। महिला समूहों द्वारा गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद, सुपर कंपोस्ट और अन्य उत्पाद बनाये गए। लगभग 65 हजार क्विंटल वर्मी कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट तैयार किया गया, जिसका 74 फीसदी मात्रा बेची जा चुकी है। इससे विक्रय से लगभग 4.50 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी है।
4 करोड़ 99 लाख रुपए बेची जा चुकी
गोधन न्याय योजना के माध्यम से क्रय गोबर से निर्मित वर्मी खाद 4 करोड़ 99 लाख रुपए बेची जा चुकी है, अभी 25 फीसदी खाद बेचना शेष है। जल्द ही इनका विक्रय कर लिया जाएगा। इस तरह मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गोधन न्याय योजना के माध्यम से स्वावलंबी गौठान की नींव रखे जाने की प्रक्रिया मजबूती से आगे बढ़ रही है। पशुपालकों और ग्रामीणों को गोबर बेचने के लिए सभी आवश्यक सुविधाए देने के साथ ही गोबर की आवक के हिसाब से वर्मी पिट की भी व्यवस्था की जा रही है। गोबर खरीदी से कम्पोस्ट खाद निर्माण और इसके विक्रय के इंतजाम किए गए है।
खाद की बिक्री बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे
ग्रामीण क्षेत्रों में सोसायटियों के माध्यम से और सीधे किसानों को तथा शहरी क्षेत्रों में कंपोस्ट खाद की जरूरत वाले उपभोक्ताओं से संपर्क कर खाद की बिक्री बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हर गौठान के साथ ही चारागाह की व्यवस्था,पानी और चारा जैसी बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है। गोबर खरीदी नियमित रूप से जारी रखने के अलावा पशुओं की जांच के लिए शेड्यूल के मुताबिक कार्य करने भी कहा गया है। गौठानों में समतलीकरण करने और वहां कीचड़ यहां नहीं हो इसकी व्यवस्था के अलावा गौठानों में आजीविकामूलक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने के काम किए जा रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...