काबुल/इस्लामाबाद/नई दिल्ली-अफगानिस्तान में मंगलवार रात भूकंप आया। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.6 रही। एपिसेंटर जुर्म शहर था। इसके झटके पाकिस्तान और भारत में भी महसूस किए गए। पाकिस्तानी मीडिया ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक, 9 लोगों की मौत हुई है। 302 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान मिट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (PMD) ने भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई। भूकंप के झटके इस्लामाबाद, लाहौर, क्वेटा, रावलपिंडी, पेशावर समेत कई शहरों में महसूस किए गए। PMD के मुताबिक, रात 9:47 बजे (पाकिस्तान समय के मुताबिक) भूकंप आया। इसके एक घंटे बाद 3.7 तीव्रता का आफ्टरशॉक रिकॉर्ड किया गया। इसका केंद्र भी अफगानिस्तान में ही था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) को इमरजेंसी की स्थिति में तैयार रहने को कहा है।AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, एक चश्मदीद ने कहा- अचानक सब हिलने लगा। हम डर गए। घरों से बाहर भागे। करीब 30 सेकेंड भूकंप के झटके महसूस हुए। पुलिस के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के स्वात में 250 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 6 लोगों की मौत हुई। इनमें एक महिला है। अन्य शहरों में 52 लोगों के भर्ती होने की खबर है।
इमारतों की दीवारों पर दरारें आईं
पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक, भूकंप से इस्लामाबाद और रावलपिंडी में कई ऊंची इमारतों की दीवारों पर दरारें आ गई हैं। इसके बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई घरों के तबाह होने की भी खबर है। रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा हैं।
काबुल में झटके महसूस हुए
भूकंप का एपिसेंटर अफगानिस्तान में था। यहां राजधानी काबुल में झटके महसूस किए गए। रॉयटर्स के मुताबिक भूकंप के चलते 4 लोगों की मौत हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन शराफत जमान अमरखेल ने बताया कि सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।
उत्तर भारत के शहरों में लोग घरों से निकले
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 रही। दिल्ली-NCR, UP, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान मध्यप्रदेश में झटके महसूस किए गए। लोग घबराहट में घरों से बाहर निकल गए। भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...