आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर बुधवार (4 अक्टूबर) को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम पहुंची। ईडी की टीम सुबह सात बजे उनके आवास पर पहुंची, जहां एक घंटे से ज्यादा समय से छापेमारी चल रही है।
आप सांसद ने पत्रकारों को इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले इसी साल मई के महीने में भी संजय सिंह के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी। उस समय उनके सहयोगियों के घर और दफ्तरों पर तलाशी अभियान चलाया गया था।










