Google Analytics Meta Pixel नाईजीरिया, तनजानिया, और भूटान के शिक्षाविदों ने धमतरी जिले के स्कूलों का किया भ्रमण, स्कूली बच्चों और शिक्षकों से की चर्चा - Ekhabri.com

नाईजीरिया, तनजानिया, और भूटान के शिक्षाविदों ने धमतरी जिले के स्कूलों का किया भ्रमण, स्कूली बच्चों और शिक्षकों से की चर्चा

कनेक्टेड लर्निंग फार स्टेम टीम ने देखी शिक्षा में बदलाव की तस्वीर

रायपुर-छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों को अत्याधुनिक तकनीकों के जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कनेक्टेड लर्निंग इनीशिएटिव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कनेक्टेड लर्निंग फार स्टेम की टीम ने गत दिनों  छत्तीसगढ़ का दौरा किया। इस टीम में नाईजीरिया, तनजानिया, और भूटान के साथ टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस के लोग भी शामिल थे। यह कार्यक्रम धमतरी जिले में लागू है। इसे टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल सांइंसेज मुम्बई द्वारा संचालित किया जा रहा है।  कनेक्टेड लर्निंग इनीशिएटिव एक शैक्षणिक प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य फोकस हायर सेकेडरी के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए डिजिटल रिसोसेज की पहुंच को आसान बनाना है। विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया में तकनीकी मदद से और बेहतर बनाना है। जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि के साथ ही उनमें गणित, विज्ञान अंग्रेजी सहित सभी विषयों को आसानी से समझने की क्षमता आ सके।   कनेक्टेड लर्निंग फार स्टेम की टीम ने नाइजिरिया, तजानिया और भूटान में फील्ड विजिट के दौरान अनुभवों की प्रासंगिकता को जांचने का काम किया। राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद के अधिकारियों ने  इस टीम को टीचर आरिएंटेशन, शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली विभिन्न चुनौतियों के बारे में प्रेजेन्टेशन दिया। अधिकारियों ने कनेक्टेड लर्निंग इनिशिएटिव प्रोजेक्ट के विजन और तकनीक के प्रयोग से शिक्षा की गुणवत्ता में आ रहे बदलाव की जानकारी दी। लर्निंग प्रोसेस में आरही दिक्कतों के मद्देनजर रणनीति में किए गए बदलाव  की भी जानकारी दी।   अधिकारियों ने बताया कि कनेक्टेड लर्निंग इनिशिएटिव प्रोजेक्ट लागू होने से शिक्षकों और विद्यार्थियों में सभी विषयों की पढ़ाई में रूचि में वृद्धि हुई है, उनका जुड़ाव भी बढ़ा है। तकनीक से परिचित होने के साथ ही उनमें ज्ञान बढ़ा है। उनकी पढ़ने और समझने की कुशलता में वृद्धि हुई है। इस टीम ने अटल टिंकरिंग लैब का भी भ्रमण किया और बच्चों से रूबरू होकर बच्चों के द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट की जानकारी ली। अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की जनसंख्या, राज्य में स्कूलों की संख्या, शिक्षा के क्षेेत्र में किए जा रहे नवाचार, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और पी.एम. ई-विद्या और डिजाइन लेब के संबंध में भी प्रेजेन्टेशन दिया और राज्य में संचालित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मिशन तथा अंगना में शिक्षा की विस्तार से जानकारी दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

राज्य में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, परिवहन-भंडारण भी निशाने पर

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *