Google Analytics Meta Pixel नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया सतनामी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल - Ekhabri.com

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया सतनामी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

रायपुर- नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया  महासमुंद ज़िले के बागबाहरा विकासखंड मुख्यालय में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज  महासमुंद सहित बाग़बाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के  शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने ज़िले के सभी ब्लॉक के सतनामी समाज के चयनित अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ. डहरिया ने लोगों की मांगों पर बाग़बाहरा सांस्कृतिक भवन आहता निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव भी मौजूद थे।कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि सतनाम पंथ के लोग अपनी आत्मनिर्भरता, कर्मठता, साहस एवं कर्तव्यपरायणता के लिए जाने जाते रहे है। उन्होंने कहा की हम सभी परम पूज्य बाबा गुरूघासीदास जी के अनुयायी हैं। इसलिए उन्होंने जो आदर्श हमारे समाज के लिए स्थापित किये हैं, उनका अनुसरण एवं प्रचार-प्रसार करना हम सभी का कर्तव्य है। किसी भी समाज की सुदृढ़ता, उस समाज की एकता पर निर्भर करती है। हम सभी को अपने सतनामी समाज की एकता को बनाए रखना है।मंत्री डॉ. डहरिया ने समाज अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि निष्पक्ष भाव से समाज के समग्र विकास में योगदान-सुनिश्चित करें। किसी भी समाज की प्रगति एवं विकास का पैमाना शैक्षणिक स्तर होता है, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा अनिवार्य करें। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लोककल्याणकारी सरकार पूरी संकल्पबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं से प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आया है।
सामाजिक सुदृढ़ता और संगठन के उत्कृष्ट योगदान की वजह से सतनामी समाज समग्र क्षेत्रों में उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहा है। शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और राजनीति सहित विविध क्षेत्रों में सतनामी समाज के प्रतिनिधित्व को हम सभी ने सम्मानपूर्वक स्वीकार किया है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से समाज सहित हर वर्ग के लोगों के लिए भलाई के काम करने की आशा व्यक्त की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *