Google Analytics Meta Pixel Ekhabri 1 July: आज का राशिफल - Ekhabri.com

Ekhabri 1 July: आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कोई नई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि विद्यार्थियों ने इस समय कोई परीक्षा दी है, तो आज उसका परिणाम उन्हें प्राप्त हो सकता है अन्यथा घर और परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आज यदि आपको अपने व्यापार के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत सोच विचार करें। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। आज आपको अक्समात धन की प्राप्ति होने से मन में प्रसन्नता रहेगी और आप कहीं अच्छा निवेश करने का भी मन बनाएंगे।


वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको मेहनत करने के तुरंत लाभ की आशंका आशा नहीं रखनी है क्योंकि आज आपका किया गया परिश्रम आपको कुछ समय बाद ही फल देगा, इसीलिए आपको उसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है। घर परिवार में चल रही समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा।


मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज घर का कोई सदस्य जिद पर अड़ सकता है और अपनी बात मनवा सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। यदि आज आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे भी पूरा करना पड़ सकता है। आज आप अपनी कुछ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।


कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा कभी अपने व्यवसाय में आपको ऐसा लगेगा कि आप को लाभ मिल रहा है, लेकिन कुछ ही पल बाद आप उस से निराश हो सकते हैं। आज आपको नौकरी में भी अपने कार्य को ईमानदारी और मेहनत से पूरा करना होगा, नहीं तो आपके अधिकारियों से आपकी कहासुनी हो सकती है। आज आप अपने घर के जरूरी कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे और माता पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं भी करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं।


सिंह राशि : आज का दिन व्यवसायी वर्ग के लिए नए कार्यों में निवेश करने के लिए दिन उत्तम रहेगा। यदि आज आपको निवेश करने का मौका मिले, तो खुलकर करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्य अपने कामों में मस्त रहेंगे। यदि आज आप किसी नई वस्तु की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो उसमें आपको अपने जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में कड़ी मेहनत करके जुटना होगा तभी सफलता मिलती दिख रही है।


कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने किसी सरकारी विवाद को निपटाने के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय आपको कुछ थकान का अनुभव हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं।


तुला राशि : आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आपका कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है, तो वह आज सुलझ सकता है, जिसमें आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके कार्य करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लायक धन कमाने में सफल रहेंगे, जिससे आपकी और आपके परिवार के सदस्यों की जरूरतें आसानी से पूरी हो जाएंगी। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह आज कर सकते हैं।


वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने कार्यों की पूर्ति के लिए किसी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है, लेकिन आपको भागदौड़ के बाद भी उतना फल नहीं मिलेगा, जितना अपने परिश्रम किया होगा, लेकिन आप अपने धन लाभ से संतुष्टि का अनुभव करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की समिति महत्वकांक्षी की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन के सहयोग से समाप्त होगी। आज सायंकाल का समय आप अपने माता पिता को कोई सरप्राइस दे सकते हैं।


धनु राशि : आज यदि आपके कार्य व्यवहार से जुड़े कुछ विवाद हैं, तो वह आज सुलझ सकते हैं। आज आप अपने व्यापार में कुछ नए प्रोजेक्ट्स को लॉन्च करेंगे, यह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक बिजनेस मे यदि आप थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। व्यवस्था वर्ग को धन का निवेश करने से बचना होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।


मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज यदि आप किसी भी निर्णय को लेंगे, तो उसमें आपका मन एकाग्र नहीं होगा, जिससे आपको परेशानी हो सकती है, लेकिन आपको अपने मन को एकाग्र करके ही निर्णय लेना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज आप यदि किसी की मदद के लिए आगे आएंगे, तो वह इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आप को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।


कुंभ राशि : आज आपके व्यापार में आ रही बाधाओं से मन परेशान हो सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। सामाजिक कार्यों में भी आज आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपकी किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपको कोई विशेष सूचना प्राप्त हो सकती है।


मीन राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपके पुराने कार्य में विलंब होगा, लेकिन धन के आमद होने से आप उसे भूल जाएंगे। आज आप अपने व्यापार में जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उन कार्य में आपको शीघ्र का ही सफलता प्राप्त होगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी और आपके आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है, जिसके कारण घर परिवार के सदस्यों से आपका वाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी में मधुरता को बनाए रखनी होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

छात्रावास की छात्राओं को लेकर प्रसारित खबर भ्रामक, जांच में सामने आए तथ्य

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *