Google Analytics Meta Pixel Ekhabri दर्शन: छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी दर्शन- चंद्रहासिनी और नाथलदाई मंदिर - Ekhabri.com

Ekhabri दर्शन: छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी दर्शन- चंद्रहासिनी और नाथलदाई मंदिर



Ekhabri विशेष, पूनम ऋतु सेन। जांजगीर चाम्पा जिले में महानदी,लात और मांड नदी के त्रिवेणी संगम पर एक धार्मिक स्थल चंद्रपुर है, जहाँ चंद्रहासिनी और नाथलदाई मंदिर है यह छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए प्रमुख आस्था का केंद्र है। ऐसा कहा जाता है कि दोनों मंदिरों का दर्शन करने से ही माँ भक्तों की मुरादें पूरी करतीं हैं।


चंद्रहासिनी मंदिर



महानदी के तट पर स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल चंद्रपुर पर मां चंद्रहासिनी देवी विराजित है। जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमीटर जबकि रायगढ़ से 32 km की दूरी पर डभरा तहसील में यह मंदिर अवस्थित है। दूर-दूर से लोग यहां माता के दर्शन के लिए आते हैं। चैत्र एवं शारदीय नवरात्रि में यहां भक्तों का तांता लगा रहता है वहीं दोनों गुप्त नवरात्रि पर भी यहां विशेष पूजा कराई जाती है। देश में 52 शक्ति पीठ है ऐसी मान्यता है कि चंद्रहासिनी मंदिर भी उन शक्तिपीठों में से एक है।
माता का मुख चंद्रमा के समान सुंदर होने के कारण उनके इस स्वरूप को चंद्रहासिनी कहा गया और आंचलिक तौर पर इसे चंद्रसेनी मंदिर भी कहा जाता है।



चंद्रसेनी मां यहां के जमीदार राजा की कुलदेवी मानी जाती है यह वाराह रूपिणी है। चंद्रहासिनी माता का मुख चांदी सा चमकता है। स्थानीय निवासी चंद्रहासिनी देवी मंदिर परिसर को देव गुड़ी कहते हैं जबकि यहां का पुजारी ब्राह्मण ना होकर केवट जाति का होता है।

चारों और प्राकृतिक सुंदरता से घिरे इस स्थल की छटा देखते ही बनती है। एक और महानदी अपने स्वच्छ जल से मां के पैर पखारती है वहीं दूसरी ओर मांड नदी इस क्षेत्र के लोगों के लिए जीवनदायिनी है। पूर्व में यह मंदिर अपने पुराने स्वरूप में था परंतु यहां ट्रस्ट बनने के बाद इस मंदिर का पुनरुद्धार हो गया। मंदिर का मुख्य द्वार इतना आकर्षक एवं भव्य है कि श्रद्धालु इसकी तारीफ करते नहीं रुकते। मंदिर परिसर में अर्धनारीश्वर, महिषासुर वध, महाबलशाली पवन पुत्र,चार धाम, सर्प दंश , चीर हरण आदि प्रसंगों के अलावा अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी दर्शन के लिए बनायी गई हैं। इसके अलावा महाभारत काल का सजीव चित्रण मूर्तियों के द्वारा किया गया है ।

नाथलदाई मंदिर



चंद्रसेनी मंदिर से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर नाथल दाई का मंदिर स्थित है यह मंदिर महानदी धारा के मध्य स्थित एक टापू में बना हुआ है इसे सरगुजहिन देवी का प्राचीन मंदिर भी कहा जाता है। यह सरगुजा की राज देवी मानी जाती है। एक जनश्रुति के अनुसार देवी सरगुजा के क्षेत्र को छोड़ते हुए किसी बात पर नाराज होकर रायगढ़ के रास्ते वहां से जा रही थी महानदी की बीच धारा में वह पहुंची थी कि उनकी भेंट चंद्रहासिनी देवी से हो गई देवी चंद्रहासिनी ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और वे वही टापू पर स्थापित हो गई। स्थानीय मान्यता के अनुसार चंद्रहासिनी देवी के दर्शन के बाद नाथल दाई देवी का दर्शन करना भी अनिवार्य है । ऐसा देखा गया है कि लबालब बारिश के बाद भी नाथल दाई देवी का मंदिर नहीं डूबता। यहाँ एक कहानी प्रचलित है कि महानदी में डूबते एक बालक को माता नाथलदाई द्वारा बचाया गया था।


ऐसे ही छत्तीसगढ़ के अन्य देवी दर्शन और उनसे संबंधित रोचक जानकारी के लिए Ekhabri.com से जुड़े रहें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *