करेला पराठा
करेला पराठा बनाने के लिए सामग्री
2 करेला, 1 चम्मच बेसन, 1 कप आटा, 1 चम्मच अलसी के बीज, 1 चम्मच औट्स, नमक, हरी मिर्च, धनिया और प्याज लें।

विधि
अब सब्जियों को बारीक काटकर रख लें। इसके बाद करेले को उबाल कर मैश कर लें या फिर इसे बीज हटाकर कद्दूकस कर लें। अब इन तमाम चीजों को आटे के साथ मिलाकर अच्छी तरह से गूंथ लें। ऊपर से हल्का सा तेल लगाकर 10 मिनटके लिए छोड़ दें। अब इसका पराठा बनाएं और अचार के साथ परोसे।










