अमेरिका में 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा दी। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर देश में तीसरी राजनीतिक पार्टी बनाने के विचार को हवा दी।
मस्क ने अपने पोस्ट में लिखा, “क्या हमें ‘अमेरिका पार्टी’ बनानी चाहिए?” इस संक्षिप्त सवाल ने अमेरिकी राजनीतिक हलकों में व्यापक चर्चा छेड़ दी है।
एलन मस्क के इस विचार पर सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा, “एलन मस्क की तीसरी पार्टी बनाना टेस्ला या स्पेसएक्स की शुरुआत जैसा है — जोखिम भरा, लेकिन सफल हुआ तो पूरी व्यवस्था बदल सकता है।”
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने संकेत दिया कि यह सिर्फ एक विचार भर नहीं है, बल्कि इसे लेकर रणनीति पर भी विचार किया जा रहा है। अमेरिका में तीसरी पार्टियों का असर अब तक सीमित रहा है। हालांकि, एलन मस्क की ब्रांड वैल्यू और वैश्विक पहचान उन्हें इस क्षेत्र में अलग स्थान दिला सकती है। टेक्नोलॉजी से जुड़े वर्गों और स्वतंत्र (इंडिपेंडेंट) वोटरों के बीच मस्क की पकड़ मजबूत मानी जाती है। अगर मस्क इस विचार को अमलीजामा पहनाते हैं, तो यह अमेरिका की पारंपरिक द्विदलीय व्यवस्था को चुनौती दे सकता है।
माना जा रहा है कि मस्क की यह प्रतिक्रिया पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित कानून ‘One Big Beautiful Bill’ के विरोध में आई है। इस कानून को लेकर मस्क की असहमति पहले भी सामने आ चुकी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
March 28, 2026 /
हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है। वर्ष 2026 में कामदा एकादशी को लेकर तिथि को लेकर कई लोगों में भ्रम बना...