Google Analytics Meta Pixel राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर, युवाओं को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रोत्साहन: खेल मंत्री - Ekhabri.com

राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर, युवाओं को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रोत्साहन: खेल मंत्री

 

रायपुर, 20 जून 2024 – राज्य के खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने मंत्रालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया गया। आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। जानकारी दी गई कि उत्कृष्ट खिलाड़ी अलंकरण के शेष वर्षों के पुरस्कारों की घोषणा जल्द की जाएगी।

IMG 20240621 WA0001

बैठक में खेल मंत्री वर्मा ने निर्देश दिए कि राज्य के मौजूदा खेल संरचनाओं के रखरखाव और विस्तार पर कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने खेल गतिविधियों और युवाओं में रचनात्मक क्रियाकलापों को प्रोत्साहित करने हेतु 5 वर्ष की सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने “छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना” और “मुख्यमंत्री युवा रत्न” पुरस्कार की सुदृढ़ और पारदर्शी योजना पर इस सत्र से क्रियान्वयन करने को कहा।

 

वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में स्थापित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान से संबद्धता प्राप्त कर, छत्तीसगढ़ में भी इकाई महाविद्यालय प्रारंभ करने हेतु केंद्र स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने राज्य के लोकप्रिय और पारंपरिक खेलों के संरक्षण, प्रोत्साहन और सुविधाओं के लिए पृथक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के मान्यता प्राप्त खेल संगठनों, युवा संगठनों, खिलाड़ियों और युवाओं को सुविधा, प्रशिक्षण और आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए तत्परता से कार्य किया जाए। इन कार्यों के लिए बजट की कमी बाधा नहीं होगी और वे स्वयं राज्य और केंद्र सरकार से इस हेतु प्रयास करेंगे।

 

खेल मंत्री ने विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज करने और शीघ्र रिक्तियों को भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया तक संविदा नियुक्तियों, विशेषकर कोचों हेतु विचार किया जाए। साथ ही विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की पदोन्नतियों, वेतनवृद्धि, समयमान वेतनमान और जांच प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। विभागीय वेबसाइट को अद्यतन करते हुए उपयोग योग्य बनाने के निर्देश भी दिए गए।

Read Also  बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल पर कसा तंज, बोले- राजनीतिक लोगों पर अपराध दर्ज करने का इतिहास हमारा नहीं उनका, हम तो मोदी की गारंटी पूरा करने में लगे है

 

समीक्षा बैठक में विभागीय सचिव हिमशिखर गुप्ता, संयुक्त सचिव तारण प्रकाश सिन्हा, संचालक तनुजा सलाम और मंत्रालय तथा संचालनालय के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...

सक्ती फैक्ट्री हादसा: मृतकों को मुआवजा, घायलों का इलाज जारी

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

बिलासपुर से अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 श्रद्धालु शामिल

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *