कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण पर जोर, बदलते मौसम में सतर्क रहने की अपील

– ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में मुनादी
– जिले के अस्पतालों में छह दिन से नहीं मिला है कोरोना संक्रमित
रायपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण की गति बढ़ाने के साथ ही जिले के अस्पतालों में सर्दी, खांसी व जुकाम सहित अन्य साधारण बीमारियों से पीड़ित मरीजों की लगातार जांच की जा रही है। इस दौरान अच्छी खबर यह भी है कि सामान्य दिनों के मुकाबले पिछले छह दिन से जिले के अस्पतालों में कोरोना संक्रमित एक भी मरीज नहीं मिला है। ओपीडी में भी मरीजों की उपस्थिति की संख्या में भी गिरावट दिख रही है। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण व इससे बचाव हेतु केंद्र व राज्य सरकार की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए क्षेत्र में लगातार सख्ती भी बरती जा रही है। शासकीय अस्पतालों में सतत जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप,अस्पतालों में सामान्य दिनों के मुकाबले 18 अक्टूबर से अब तक कोरोना का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। यानी पिछले छह दिन से कोरोना के पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दौरान शहर के साथ ही गांवों में भी लोगों से विशेषकर बदलते मौसम में सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एक दिन पूर्व मुनादी भी कराई जा रही
कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग और राजस्व विभाग के समन्वय से किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कोरोना टीकाकरण हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एक दिन पूर्व मुनादी भी कराई जा रही है। इन प्रयासों के फलस्वरूप जिले में अब तक लगभग 87.74 प्रतिशत लोगों ने पहला तथा लगभग 44.26 प्रतिशत लोगों ने दूसरे डोज का टीका लगवा लिया है, जो उत्साहवर्धक है। टीका लगवाने के लिए जिले में अब हर वर्ग के लोग उत्साह से सामने आने लगे हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी.एल. तुलावी ने बताया, कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के साथ ही गांव-गांव में कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। जिन लोगों ने टीका का पहला डोज ले लिया है, उनसे अपनी बारी आने पर दूसरी खुराक भी अनिवार्य रूप से लेने की अपील की जा रही है। जनजागरूकता व जनभागीदारी के साथ जिले में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया, दशहरा पर्व के बाद से जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की उपस्थिति न के बराबर ही हो रही है।
अस्पताल आने वाले मरीजों की कोरोना जांच प्राथमिकता से की जा रही
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मिथिलेश चौधरी ने बताया, सुरक्षा व स्वास्थ्य के संदर्भ में शासन के निर्देशों के तहत अस्पताल आने वाले मरीजों की कोरोना जांच प्राथमिकता से की जा रही है। शासकीय अस्पतालों में सतत जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके फलस्वरूप,अस्पतालों में सामान्य दिनों के मुकाबले 18 अक्टूबर से अब तक कोरोना का एक भी पाजिटिव मरीज नहीं मिला है। यानी पिछले छह दिन से कोरोना के पाजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। इसी तरह ओपीडी में भी मरीजों की संख्या में भी गिरावट है। उन्होंने बताया, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मास्क लगाने, हाथों को सैनिटाइज करने तथा दो गज दूरी का पालन करने की अपील के साथ ही लोगों से शासन के निदेर्शों का पालन कराने पर सतत जोर दिया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


युवराज सिंह ने 6 साल बाद खोला राज, संन्यास लेने की बताई वजह

By Reporter 1 / January 30, 2026 / 0 Comments
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जून 2019 में क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 11 सुरक्षाकर्मी घायल

By Reporter 1 / January 27, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले देर शाम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सलियों ने कई IED धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकालकर एयरलिफ्ट करके इलाज...

सोने-चांदी ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचीं

By Reporter 1 / January 28, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी डॉलर की लगातार कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। दिन के शुरुआती कारोबार में सोना 2.4 प्रतिशत की...

दहेज में गाड़ी और नकदी न मिलने पर पति ने कमांडो पत्नी को डंबल से उतारा मौत के घाट

By Reporter 1 / January 30, 2026 / 0 Comments
दिल्ली से दहेज के लिए की गई एक ऐसी दिल दहला देने वाली हत्या सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो के पद पर तैनात 27 वर्षीय काजल की उसके ही पति ने...

शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, घूमाने के बहाने जंगल ले जाकर कुचल दिया सिर

By Rakesh Soni / January 27, 2026 / 0 Comments
बालोद। जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। प्रेम संबंधों के चलते एक सनकी युवक ने जंगल में अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गला दबाकर बेहोश कर दिया। फिर...

छत्तीसगढ़ में मखाना खेती को बढ़ावा, चार जिलों में योजना शुरू

By User 6 / January 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ अब किसान नकदी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में मखाना की खेती राज्य के किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / January 28, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जैसे आपको खुशी होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से...

कर्तव्य पथ पर परेड, दुनिया देखेगी नए भारत की सैन्य क्षमता

By Rakesh Soni / January 26, 2026 / 0 Comments
आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा...

रेत से भरे हाईवा ने स्कूटी सवार तीन बहनों को कुचला, एक की मौके पर मौत

By Rakesh Soni / January 26, 2026 / 0 Comments
छुईखदान।रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर...

Border 2 का गणतंत्र दिवस पर धमाका: देशभर में हाउसफुल शोज

By Reporter 1 / January 27, 2026 / 0 Comments
गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने बॉलीवुड के मास्टर स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रफ्तार दे दी है। जम्मू से लेकर कोच्चि, अहमदाबाद से कोलकाता तक फिल्म के शोज हाउसफुल हैं और यह फिल्म...