Google Analytics Meta Pixel दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर तथा अन्य विभागों में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति जताया आभार - Ekhabri.com

दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर तथा अन्य विभागों में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति जताया आभार


दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में पुरानी पेंशन बहाली योजना की घोषणा की। जैसे ही घोषणा हुई। वैसे ही अब तक सीपीएस के दायरे में रहे सभी अधिकारी कर्मचारियों में उल्लास और उत्सव सी खुशी छा गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जैसे ही अधिकारी कर्मचारियों ने यह समाचार सुना सभी ने खुशी जताई और मुख्यमंत्री के इस निर्णय के प्रति आभार जताया। इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दुर्ग जिला राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री विपिन जैन ने कहा कि यह बहुत स्वागत योग्य निर्णय है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस निर्णय से अब तक सीपीएस के दायरे में रहे अधिकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। अधिकारी कर्मचारियों की यह चिंता मुख्यमंत्री ने दूर की। हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। संघ के सभी सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी संघ के दुर्ग के संयोजक विजय लहरे ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली से अधिकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात की चिंता दूर हो सकेगी। मुख्यमंत्री महोदय के इस निर्णय से अधिकारी- कर्मचारियों में गहरी खुशी है। इस संबंध में चर्चा करने पर एडीएम न्यायालय में कार्य कर रही ऐश्वर्या ने बताया कि वह इस निर्णय से बहुत खुश हैं शासन की पुरानी पेंशन योजना में एकमुश्त राशि आने से लोगों को सेवानिवृत्ति के पश्चात चिंता नहीं होती क्योंकि पुरानी पेंशन का निर्धारण इसी दृष्टि से किया गया था कि पेंशन की राशि में किसी तरह का उतार-चढ़ाव ना हो सके।

Read Also  Bhai Dooj 2024: 2 या 3 नवंबर कब है भाई दूज, यहां दूर करें अपनी Confusion

स्वेच्छानुदान शाखा में कार्य कर रहे राम गोपाल साहू ने कहा कि सीपीएस में जो राशि पेंशन के रूप में प्राप्त होती है वह सेवा काल की अवधि पर निर्भर होती है जिन लोगों ने शासकीय सेवा बहुत विलंब से ज्वाइन की। उनके लिए इसमें काफी कम पेंशन की गुंजाइश बनती है। पुरानी पेंशन बहाल हो जाने से अब यह दिक्कत दूर हो जाएगी। वित्त शाखा में कार्य कर रहे ऐश्वर्य देवांगन ने बताया कि पुरानी पेंशन पद्धति में निश्चित राशि पेंशन के रूप में प्राप्त होती है जिससे सेवानिवृत्ति के पश्चात किसी तरह के वित्तीय प्रबंधन की चिंता करने की जरूरत कर्मचारियों को नहीं होती और वह अपने बच्चों पर की पढ़ाई लिखाई पर अधिक निवेश कर सकते हैं। संयुक्त कलेक्टर मुकेश रावटे ने भी इस निर्णय की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं पुरानी पेंशन बहाली से सभी अधिकारी कर्मचारियों की चिंता दूर हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *