Google Analytics Meta Pixel कर्मचारियों ने एटीएम में डालने की जगह रुपए रख लिए घर में, 27 लाख बरामद - Ekhabri.com

कर्मचारियों ने एटीएम में डालने की जगह रुपए रख लिए घर में, 27 लाख बरामद

रायपुर। बैंक के  एटीएम से रुपए का गबन करने वाले दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बैंक के आॅडिट में हमेशा रकम कम पाई जा रही थी। बैंक के अफसर इस बात से परेशान थे कि एटीएम से रुपए आखिर जा कहां रहे हैं। अफसरों ने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि मशीन में रकम डालने का काम करने वाले दो युवक ही रुपए गायब कर रहे थे। फौरन इसकी शिकायत रायपुर के डीडी नगर थाने में की गई। मामला 27 लाख रुपए से भी अधिक का था। पुलिस भी हरकत में आई। अब गुरुवार की दोपहर जांच टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम धर्मेन्द्र रात्रे और मुकेश सिंह ठाकुर है। फिलहाल इनसे डीडी नगर थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि इनका एक अविनाश नाम का साथी है, जो कि फरार है। पुलिस युवकों से 27 लाख रुपयों के बारे में भी जानकारी ले रही है।
ये है पूरा मामला
राइटर बिजनेस सर्विस के असिस्टेंट मैनेजर भूषण गांधी ने बताया कि हमारी कंपनी बैंक आॅफ बड़ौदा के लिए कैश मैनेज करने का काम करती है। मेरी ही कंपनी में मुकेश सिंह ठाकुर और धर्मेंद्र रात्रे एटीएम अफसर के तौर पर काम करते हैं। बैंक आॅफ बड़ौदा के भिलाई स्थित करेंसी चेस्ट रुपए लेकर रायपुर के अलग-अलग एटीएम में रुपए डाले जाते हैं। मुकेश और धर्मेंद्र यही काम करते थे। इनके पास एक खास तरह का पासवर्ड होता है। मशीन में इसी के जरिए रुपए डालने का काम होता है। 2 मार्च को कंपनी के आॅडिटर हरजिंदर सिंह ने अपने आॅडिट में यह पाया की रायपुर के सुन्दर नगर में स्थित एटीएम में 2,90,000 रुपए कम हैं। इस एटीएम में 12 लाख रुपए लोड किए गए थे। लोगों के इस्तेमाल के बाद मशीन में जितने रुपए होने चाहिए वो नहीं थे। टीम को ये पता लगा कि रुपए लोड करते वक्त ही मुकेश और धर्मेंद्र ने पैसे लेकर अपने पास रख लिए थे। इसके बाद हर उस एटीएम में कैश की जांच की गई। जहां इन दोनों को रुपए डालने भेजा गया था। स्टेशन रोड, पंडरी, संतोषी नगर जैसे 5 अलग-अलग एटीएम  ने कुल 27,73,700 रुपए के गबन का पता चला। फिलहाल मुकेश सिंह ठाकुर और धर्मेंद्र रात्रे पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

पत्नी, भाई और रिश्तेदार ने मिलकर पति की गला दबाकर हत्या की…गिरफ्तार आरोपी

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम बिनौरी थाना पलारी के इलाके में 29 मार्च की रात राम कुमार साय की लाश उनके घर के खेत में मिली। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की हत्या गला दबाकर...

MP Politics: संगठन को नई धार देने में जुटी कांग्रेस, टैलेंट हंट से तलाशे जा रहे नए चेहरे

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्य प्रदेश में दलबदल के चलते सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस अब संगठन को फिर से मजबूत करने के मिशन पर काम कर रही है। पार्टी नेतृत्व ने साफ संकेत दिए हैं कि अब जमीनी स्तर से लेकर मीडिया...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...