Google Analytics Meta Pixel जनजातीय गौरव पदयात्रा को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल - Ekhabri.com

जनजातीय गौरव पदयात्रा को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल

रायपुर, 12 नवंबर 2024/ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 13 नवंबर को जनजातीय गौरव यात्रा ‘माटी के वीर पदयात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत 10,000 से अधिक माई भारत यूथ वालंटियर्स भाग लेंगे। यह पदयात्रा सुबह 10 बजे शुरू होगी।

 

जशपुर जिले में इस पदयात्रा के लिए तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इसमें सरगुजा संभाग की जनजातीय संस्कृति, नृत्य, आभूषण, व्यंजन और परंपराओं का प्रदर्शन होगा। पुरनानगर पेट्रोल पंप के पास बस्तर के गौर सिंग नाचा दल द्वारा स्वागत किया जाएगा और संभाग के जिलों के हस्तशिल्प से बने आभूषण प्रदर्शित किए जाएंगे, जिनमें बांस के पीढ़ा, छिंद की चटाई, माहुल पत्ती की टोपी, और काष्ठकला जैसी कई कलाएं शामिल होंगी।

 

बालाछापर में मुंडा नृत्य के साथ पदयात्रा का स्वागत होगा। गम्हरिया में काष्ठ कला का लाइव प्रदर्शन, माई भारत कियोस्क पंजीयन और जनजातीय खेलों का आयोजन होगा। करमा नृत्य द्वारा भी स्वागत किया जाएगा। यहां हवनकुंड और दीये का निर्माण भी दर्शाया जाएगा। गहिरा गुरु के भक्तों द्वारा भजन और मुंडारी नृत्य दल द्वारा पदयात्रा की अगुवाई की जाएगी।

 

रंगोली ढाबा के पास जयद्रा नाचा और करमा नृत्य सहित सरगुजा संभाग की विशेष पिछड़ी जनजातियों की पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा। डोड़काचौरा में शैला और करमा नृत्य के माध्यम से पदयात्रा की अगुवाई होगी, जबकि अम्बिकापुर के शैला नृत्य दल द्वारा जनजातीय खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा।

 

बिरसा मुंडा चौक पर बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और उनकी जीवनगाथा पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित होगी। महाराजा चौक पर करमा नृत्य और गुदुम बाजा के साथ अन्य पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

Read Also  दिव्यांग रोजगार सहायक ने बच्ची को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

 

अंत में रणजीता स्टेडियम में युवाओं और माई भारत स्वयंसेवकों को संबोधित किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *