रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिला शासकीय संस्थाओं को हर साल मिनी माता सम्मान दिया जाता है।
वर्ष 2020 के लिए इस सम्मान के लिए 18 अक्टूबर तक प्रविष्टि आमंत्रित की गई है। जिला कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग में बताया कि यह प्रविष्ठियां सील बंद लिफाफे में भेजी जानी है। चयन होने पर एक महिला संस्था को दो लाख की राशि तथा प्रशस्ति पत्र का सम्मान दी जाती है










