Google Analytics Meta Pixel समाज के भवन के लिए आवेदन देते ही मंत्री अकबर ने किए 10 लाख रूपए स्वीकृत - Ekhabri.com

समाज के भवन के लिए आवेदन देते ही मंत्री अकबर ने किए 10 लाख रूपए स्वीकृत

वैष्णव समाज सेवा समिति का प्रतिनिधि मण्डल हो गया गदगद
सामुदायिक भवन नहीं होने की जानकारी देकर मंत्री को कराया अवगत
कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने आज वैष्णव समाज सेवा समिति को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए अपने विधायक निधि से 10 लाख रूपए स्वीकृत किए है। वैष्णव समाज समिति ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का इसके लिए आभार व्यक्त किया है तथा भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन करने का आग्रह किया है।वैष्णव समाज सेवा समिति जिला कबीरधाम अध्यक्ष बिहारी दास वैष्णव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल मंत्री मोहम्मद अकबर से राजधानी में मिला। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को आवेदन देकर बताया कि वैष्णव समाज का कबीरधाम जिला में कोई भी सामुदायिक भवन नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि होली क्रास स्कूल कवर्धा के सामने ट्रांसफार्मर और पशु चिकित्सालय के बीच सरकारी जमीन रिक्त है। उन्होंने इस जमीन को समाज के लिए आबंटित करने तथा भवन निर्माण के लिए राशि प्रदान करने का आग्रह मंत्री जी से किया। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने वैष्णव समाज के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही कर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की राशि स्वीकृत कर दी। मंत्री की सह्दयता पर वैष्णव समाज का प्रतिनिधि मण्डल गदगद हो गया। उल्लेखनीय है कि मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने अब तक 30 से अधिक अलग-अलग समाजों के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राशि प्रदान की है। इनमें से अधिकांश का उन्होंने लोकार्पण भी कर दिया है। समाजों को अपना भवन उपलब्ध कराने के मामले में कवर्धा विधानसभा ने एक नया रिकार्ड बनाया है। मंत्री श्री अकबर ने यह भी कहा है कि यदि किसी समाज के पास अपना भवन नहीं है तो उनके लिए भी भवन का निर्माण कराया जाएगा।वैष्णण समाज सेवा समिति के प्रतिनिधि मण्डल में जिला अध्यक्ष बिहारी दास वैष्णव, उपाध्यक्ष संतोष वैष्णव व बदरी दास वैष्णव, मनोज वैष्णव, रूपेन्द्र वैष्णव, कमलेश वैष्णव, नारायण दास, महंत दाउ धनराज वैष्णव आदि शामिल थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *