Google Analytics Meta Pixel खराब मौसम के बाद भी टीकाकरण के लिए पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग मिलन बाई ने लगवाया टीका - Ekhabri.com

खराब मौसम के बाद भी टीकाकरण के लिए पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग मिलन बाई ने लगवाया टीका

रायपुर। राजनांदगांव जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों मानपुर, मोहला एवं छुईखदान तक जनसामान्य में टीकाकरण के प्रति जागरूकता एवं उत्साह है। इसकी एक बानगी उस वक्त देखने को मिली जब गंडई विकासखंड के ग्राम चकनार की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती मिलन बाई बारिश से बचाव का जतन करते हुए टीका लगवाने पहुंची। जिन्दगी के प्रति सजगता की यह एक मिसाल है, जो टीकाकरण कराने के लिए हर वर्ग को प्रेरित करती है।


राज्य शासन के आव्हान पर जिले में सुरक्षित टीका सुरक्षित, परिवार की दस्तक दूरस्थ अंचलों तक पहुंच रही है। आज शाम 3 बजे तक लगभग 8 हजार लोगों ने टीकाकरण करा लिया है।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की टीम टीकाकरण के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिगत जनसहभागिता से अधिक से अधिक टीकाकरण कराने के लिए कहा है। मानपुर, मोहला, छुईखदान विकासखंड के दूरस्थ ग्रामों में लोग लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार करते हुए टीकाकरण करा रहे हैं।


मानपुर विकासखंड के टीकाकरण केन्द्र धावसा, चवेली में लोगों ने बड़ी संख्या में टीकाकरण कराया। कोरोना की दूसरी लहर ग्रामीण अंचलों तक भी पहुंची थी। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए जनमानस में यह जागरूकता आई है कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है।

डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पारागांव खुर्द में टीम बनाकर युवा ग्रामवासियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। छुईखदान विकासखंड के ग्राम साल्हेवारा में सरपंच सहित जनप्रतिनिधियों ने भी आगे आकर वैक्सीन लगवाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन ग्रामों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *