Google Analytics Meta Pixel मुंह की खाने के बाद भी चीन ने तीन दिन में तीन बार की घुसपैठ की कोशिश - Ekhabri.com

मुंह की खाने के बाद भी चीन ने तीन दिन में तीन बार की घुसपैठ की कोशिश

लद्दाख के चूसूल पैंगोंग त्सो झील के पास भारत-चीन सेना के बीच तनाव चरम पर है। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास पैंगोंग झील के दक्षिणी छोर के बाद अब चीन ने चुमार इलाके में घुसपैठ करने की नाकाम कोशिश की। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को हुई इस घुसपैठ को उकसावे की कार्रवाई बताते हुए चीन को अपने सैनिकों को काबू में रखने की नसीहत दी। वहीं, हालात सामान्य करने के लिए दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच बातचीत मंगलवार को भी जारी रही। दरअसल, चीन ने पिछले तीन दिन में तीन अलग-अलग इलाकों में घुसपैठ की कोशिश की। लेकिन चीन की हरकतों पर नजर रख रही भारतीय सेना ने हर बार इन कोशिशों को नाकाम कर दिया।

15 जून को गलवान में हुई हिंसा के बाद से दोनों देशों के बीच कई स्तर की बातचीत हो चुकी है। लेकिन इस सबकी आड़ में चीन घुसपैठ करने की कोशिश में जुटा है। बताया जा रहा है कि 01 सितंबर को भी चीन की ओर से 7-8 बड़े वाहन भारतीय सीमा की ओर आने लगे थे, लेकिन चेपूजी कैंप के पास तैनात भारतीय सैनिकों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। अब भारतीय सेना की ओर से इस इलाके में अपने जवानों और सैनिकों को तैनात कर दिया गया है। चीनी सेना की लगातार उकसाने वाली हरकतों के बाद भारतीय सेना इस वक्त हाई अलर्ट पर है।

बता दें कि इस कोशिश से पहले भी 29-30 अगस्त की रात और फिर 31 अगस्त की रात को चीन की ओर से घुसपैठ की कोशिश की गई है। 29-30 की रात को चीन ने पैंगोंग इलाके के साउथ क्षेत्र में आने की कोशिश की, तो वहीं 31 की रात को चीनी जवान काला टॉप के पास आना चाहते थे। जब चीनी जवान उस ओर बढ़े तो भारतीय जवानों ने उन्हें देखा और मेगाफोन पर ही चेतावनी दे दी, जिसके बाद चीनी उल्टे पांव लौटे।

Read Also  ट्रंप नहीं मान रहे हार- कहा सत्ता परिवर्तन हुआ

चीन के द्वारा लगातार घुसपैठ की कोशिशों पर भारत ने सख्त रवैया अपनाया है। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि तीन ने लगातार बॉर्डर पर उकसाने वाले काम किए हैं और घुसपैठ की कोशिश की है। हमने चीन के सामने डिप्लोमेटिक और मिलिट्री लेवल पर इस मसले को उठाया है। इसी विवाद पर मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजित डोभाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और ताजा हालात के बारे में जाना। बॉर्डर पर चुशूल इलाके में अभी भी ब्रिगेडियर कमांडर लेवल की बात कर मसले को शांत करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन चीन है कि अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *